बाबा साहब की जयंती पर जनपद में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अधिकारी-कर्मचारी ने अर्पित की पुष्पांजलि
बाबा साहब की जयंती पर जनपद में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, अधिकारी-कर्मचारी ने अर्पित की पुष्पांजलि *जिलेभर में उत्साह, उल्लास, उमंग से मनाई गई आंबेडकर जयंती* *डीएम ने किया माल्यार्पण, डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान* लखीमपुर खीरी, 14 अप्रैल। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के अवसर पर लखीमपुर खीरी में श्रद्धा, सम्मान और संकल्प का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मंगलवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी ने सहभागिता कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि जनपद की सभी तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर डॉ. आम्बेडकर की विचारधारा को सम्मानपूर्वक स्मरण किया गया। *जिला मुख्यालय पर हुआ भव्य आयोजन* कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, अर्चना ओझा, शुभेंदु शेखर, डिप्टी आरएमओ नमन पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह, प...