छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ अब जल्द ही संकरी गलियों और जाम के झंझट से होगा मुक्त
गोला शहर को जाम से आज़ादी का रोडमैप तैयार, कॉरिडोर संग चौड़ी सड़कों का खाका सीडीओ अभिषेक कुमार, विधायक अमन गिरी ने उतारी जमीनी हकीकत, बाईपास से शहर में एंट्री होगी आसान *सीडीओ-विधायक सड़क पर उतरे, नापी हकीकत… अब शहर को मिलेगी रफ्तार की नई पहचान* लखीमपुर खीरी, 27 अप्रैल। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ अब जल्द ही संकरी गलियों और जाम के झंझट से राहत की ओर बढ़ता दिख रहा है। कॉरिडोर निर्माण के साथ शहर को नई रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला है। गोला शहर में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोला गोकर्णनाथ में सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में सीडीओ अभिषेक कुमार ने अहम पहल की है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने विधायक अमन गिरी और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ खुद सड़कों पर उतरकर गोला शहर का मुआयना किया और चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण व फोर लेन सड़क का ब्लूप्रिंट तैयार किया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ और विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ मिलकर कई प्रमुख मार्गों के विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया। योजना के तहत वर्तमान में 7 मीटर चौड़े विकास चौरा...