संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तर प्रदेश IAS एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष 1978 बैच के सेवानिवृत्त अफसर IAS किशोर कुमार सिन्हा ने लखनऊ के नोवा हॉस्पिटल पर बंधक बनाने का संगीन इल्जाम लगाया है...

चित्र
 रिटायर्ड IAS को बंधक बनाया !! उत्तर प्रदेश IAS एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष 1978 बैच के सेवानिवृत्त अफसर IAS किशोर कुमार सिन्हा ने लखनऊ के नोवा हॉस्पिटल पर बंधक बनाने का संगीन इल्जाम लगाया है... पूर्व IAS किशोर कुमार सिन्हा स्टेट विजलेंस कमीशन & ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष रहे है, रेवेन्यू बोर्ड के मेंबर प्रमुख सचिव राजस्व जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं... नमस्ते गत दिनों ईलाज के लिए नोवा हॉस्पिटल में भर्ती हुए...लेकिन उन्हें समय से डिस्चार्ज नहीं किया गया...किसी तरह वह वहाँ छुपकर भागने की कोशिश की...तो डॉक्टर और सुरक्षा कर्मियों ने पुनः हॉस्पिटल में जबरन पकड़कर भर्ती कर दिया... पुलिस को 112 पर कॉल कर मदद मांगी...तब उन्हें आज़ादी मिली... पुलिस ने भी मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है...

नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले; आदेश जारी

चित्र
नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले; आदेश जारी Lucknow...  योगी सरकार ने पुराने ग्राम प्रधानों को बनाया प्रभारी। पंचायत चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायतों के गठन तक गांवों में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुराने ग्राम प्रधानों को प्रभारी बना दिया है। नई पंचायत की पहली बैठक होने तक या अधिकतम छह माह की अवधि तक पूर्व प्रधान ग्राम पंचायतों का कार्यभार संभालेंगे। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 27 मई से पूर्व प्रधानों को प्रभारी के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई है। प्रभारी प्रधान ग्राम पंचायत के सामान्य और जरूरी कार्यों का संचालन कर सकेंगे, लेकिन किसी नए विकास कार्य, योजना या नीतिगत निर्णय पर स्वतंत्र रूप से फैसला नहीं ले सकेंगे। प्रभारी बनाए जाने से पहले स्वीकृत योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों और पूर्ण हो चुके कार्यों के भुगतान की प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी। वहीं, किसी नए कार्य को शुरू करने के लि...

लखनऊ। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति द्वारा आज अलीगंज नया हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईएएस, श्री विनय कुमार सिंह, विशेष सचिव (धर्मार्थ कार्य) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

चित्र
कैलाश मानसरोवर सेवा समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन *प्रदेश के कैलाश यात्रियों का सम्मान* *हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ* लखनऊ। कैलाश मानसरोवर सेवा समिति द्वारा आज अलीगंज नया हनुमान मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आईएएस, श्री विनय कुमार सिंह, विशेष सचिव (धर्मार्थ कार्य) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। प्रारंभ में उ.प्र. के विभिन्न शहरों से आए कैलाश मानसरोवर यात्रियों को पटका पहनाकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।  इस मौके पर श्री महावीर जी ट्रस्ट के सचिव श्री राजेश कुमार पांडे ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि "कैलाशियों की उपस्थिति से एकीकृत शिव मंदिर के निर्माण में आध्यात्मिक मदद होगी।" भजन संध्या संस्कृति विभाग उ.प्र. के सौजन्य से पं0 मुरलीधर प्रताप दीक्षित की टीम ने गणेश वंदना "गाइए गणपति जगवंदन" से शुभारंभ किया फिर "श्रीराम तुम्हें मैं खत लिखता पर पता मुझे मालूम नहीं", एवं "हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ" सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद "यह प्रेम सदा भरपूर रहे ह...

लायन्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हो रहे शहरवासी....

चित्र
लायन्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हो रहे शहरवासी.... लखीमपुर, विगत तीन दिनों से चल रहे एक्यूप्रेशर, बाइव्रेशन एवं कपिंग थेरैपी शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर कर सहभागिता की। लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के तत्वावधान में यह चिकित्सा शिविर 26मई से सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज के घोसियाना रोड स्थित कैम्पस में चल रहा है और जिसके प्रथम चरण का समापन 31मई को होना है। फिजियोथैरेपिस्ट विशाल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रातः 9:00बजे से 12: 30बजे तक तथा सायं 4:00बजे से 8:00बजे तक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर का उद्घाटन सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज की प्रमुख श्रीमती कामिनी सेठ ने फीता काट कर किया। इस शिविर में संस्था सदस्यों के साथ नगर के जन सामान्य लाभान्वित हो रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन लायन्स क्लब लखीमपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव अमर सिंह, कार्यक्रम निदेशक शिशिर अवस्थी, पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, एच०एस०पाहवा, विशाल सेठ, राजवीर सिंह, कुलदीप गुप्ता, प्रसून टण्डन, गोपाल जी पुरी, मानवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र तोलानी सह...

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

चित्र
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा देश के निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती एवं आधुनिक भारत की नींव रखने में दिए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने भारत को वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की दिशा दी। उन्होंने देश को शिक्षा, उद्योग, तकनीक एवं पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। आज देश को उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव पंडित नेहरू जी के आदर्शों पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया...

यूपी पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा!!

चित्र
यूपी पुलिस के 29 पीपीएस अधिकारियों को जल्द आईपीएस कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा!! इसके लिए रिक्त पदों के सापेक्ष 3 गुना अधिक अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग भेज दिए गए हैं…!! आयोग यदि प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं करता है तो अगले महीने प्रदेश को 29 प्रोन्नत आईपीएस मिल जाएंगे। आयोग द्वारा वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों की पदोन्नति की जानी है, हालांकि तीन गुना अधिक नाम भेजने की बाध्यता की वजह से वर्ष 2001 बैच के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं 1998 से 2000 बैच के शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार...

लखीमपुर खीरी में बिजली का हाल बेहाल

चित्र
लखीमपुर खीरी में बिजली का हाल बेहाल है जबकि मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों के बावजूद बिजली कर्मियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर बिजली कर्मियों को लगता है उनके खिलाफ कोई कुछ कर ही नहीं सकता अतः वह शिकायत करने के बावजूद भी उसको गंभीरता से नहीं लेते हैं ,अत्यधिक गर्मी पड़ने के बावजूद बिजली वाले लाइट काटने के पीछे हमेशा आमादा रहते हैं । सूत्रों के अनुसार जनता का तो यह तक कहना है कि सेटिंग की वजह से यह लाइट गायब कर देते हैं ताकि उनका आर्थिक लाभ मिल सके ,अब सत्य क्या है यह तो उच्च अधिकारी ही जांच करके बता सकते हैं। फिलहाल जनता बेहद परेशान है और उनकी सुनवाई कहीं से कहीं तक नहीं हो रही है।

एआइएमआइएम पार्टी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया

चित्र
आज दिनांक 24 5 26 दिन इतवार एआइएमआइएम पार्टी के जिला कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें मिशन 2027 के बारे में पार्टी की रणनीति और तैयारी को बताया गया इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे इस अवसर पर विभिन्न पार्टियों से आए हुए तमाम पदाधिकारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शब्बीर अहमद खान बाबा श्री कृष्ण वर्मा जी, अजीज अहमद दिव्या श्रीवास्तव एडवोकेट रामदेवी एडवोकेट, रमेश कुमार भार्गव समसुल लक सिद्दीकी एडवोकेट साबिर अली एडवोकेट राजेश श्रीवास्तव, कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए हुए अब्दुल हमीद भाई, अजय श्रीवास्तव जिला सचिव राष्ट्रीय लोकदल, नासिर खान पूर्व महामंत्री राष्ट्रीय लोक दल, मोहम्मद आकिल खान जिला महासचिव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आदि ने पार्टी में आस्था व्यक्त किया आज के प्रोग्राम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने किया

बैंक मैनेजमेंट हाय हाय, हमारी मांगे पूरी करो

चित्र
स्टेट बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निकाला कैंडल मार्च हड़ताल से होने वाले नुकसान के लिए बैंक मैनेजमेंट जिम्मेदार- डीके सिंह महामंत्री बैंक मैनेजमेंट हाय हाय, हमारी मांगे पूरी करो 25 एवं 26 मई को देशव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध कार्यक्रम लखनऊ। अपनी सोलह सूत्री मांगों हेतु स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध क्रम में आज स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर महामंत्री डीके सिंह के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन में आक्रोशित कर्मचारियों ने स्टेट बैंक मैनेजमेंट के विरुद्ध *बैंक मैनेजमेंट हाय-हाय, हमारी मांगे पूरी करो, चाहे जो मजबूरी हो, बैंक मैनेजमेंट होश में आओ होश में आकर बात करो, बंधुआ मजदूरी बंद करो* आदि नारे लगाकर स्टेट बैंक प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त किया. महामंत्री डीके सिंह ने प्रदर्शन में बताया हम *संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि* विभिन्न मांगों हेतु काफी समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने क...

प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात

चित्र
प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं क्योंकि सबसे तेज किसी की सूचना पर उसके सहयोग में पुष्पराज सिंह एडवोकेट ही पहुंचाते हैं इसीलिए लोग इन्हें हंड्रेड डायल नाम से पुकारते हैं लगभग 90% मामलों में सफलता मिलती है इसीलिए लोगों का भरोसा इनपर ज्यादा है  प्रतापगढ़ के अधिवक्ता से उमा प्रकाश समाचार पत्र के प्रभात की कॉन्फ्रेंसिंग पर हुई बातचीत                 आज उनसे पत्रकार वार्ता हुई जिसमें कई बातें और उनके विचार सामने आए उमा प्रकाश समाचार पत्र ने जानकारी ली कि राजा भैया के बयान पर कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं इस पर आपका क्या कहना है  उनका जवाब था ""कहां राजा का ठाठ कहां विपक्षी 2 इंच की खाट"" उनका बयान निर्विवादित है जो लोग विवादित कर रहे हैं वह लोग सिर्फ अपना नाम जनवाने का एक फार्मूला निकले हैं मैंने जानकारी ली की कॉकरोच पार्टी का क्या भविष्य है उन्होंने बताया ,,जितनी जिंदगी कॉकरोच की होती है उतनी ही इस पार्टी की भी है ,,यह एक  सुनियोजि...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली संकट-सबसे खराब स्थिति बलरामपुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर और गोंडा

चित्र
 UP में बिजली संकट गहराया, भीषण कटौती से लोग बेहाल।   उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली संकट गहराता जा रहा है। शहरों से लेकर गांवों तक लंबी कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों को सिर्फ 5 से 12 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है, जबकि शहरों में भी सप्लाई लगातार बाधित हो रही है। सबसे खराब स्थिति बलरामपुर, लखीमपुर, सुल्तानपुर और गोंडा जैसे जिलों में बताई जा रही है। भीषण गर्मी के बीच low voltage, ट्रिपिंग और बार-बार कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में रातभर अंधेरा और पानी का संकट गहरा गया है। बिजली संकट को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और कई जगह विरोध प्रदर्शन की स्थिति बन रही है। विपक्ष ने भी सरकार पर बिजली व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है।

पी.सी.एस. में चयनित विद्यालय की पूर्व छात्रा निधि वर्मा को किया गया सम्मानित

चित्र
पी.सी.एस. में चयनित विद्यालय की पूर्व छात्रा निधि वर्मा को किया गया सम्मानित   आज दिनांक 19.05.2026, दिन मंगलवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में विद्यालय की 2014 बैच की पूर्व छात्रा सुश्री निधि वर्मा को वन्दना वेला में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने बहन निधि वर्मा का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति देकर सम्मानित किया।          प्रधानाचार्य ने बताया कि निधि वर्मा का चयन पी.सी.एस. में Commercial Tax Officer के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धि सभी छात्राओं के प्रेरणा है।          बहन निधि वर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि असफलता से कभी भी घबराना नही चाहिए। निरन्तर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को अपनी सफलता का मन्त्र बताया।         इस अवसर पर बहन निधि वर्मा के गर्वित पिता सुधीर...

राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा।

चित्र
राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा। *25 व 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध कार्यक्रम* लखनऊ। डॉ दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद व संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति के सदस्य एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री (उ. प्र.) तथा तनुज पुनिया सांसद, बाराबंकी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने उनके आवास पर लंबित मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान, राकेश कुमार, अमित सिंह आदि संगठन पदाधिकारियों ने दोनों सांसदों से मुलाकात कर बताया कि स्टेट बैंक कर्मचारियों की बहुत समय से चली आ रही मांगों में संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि मांगों हेतु हमारा फेडरेशन राष्ट्रीय स्तर पर संघर्षरत है। अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया विभिन्न मांगों हेतु मई माह में कल 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21मई को प्रधा...

तहसील मिश्रिख की अपर तहसीलदार की कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी रोहित सिंह और नजीर अनीश अहमद को एंटी करप्शन टीम ने घूसखोरी के आरोप में पकड़ा

चित्र
आज दिनांक 19/5/2026 को दोपहर 1:20 pm पर तहसील मिश्रिख की अपर तहसीलदार की कोर्ट मे लगे प्राइवेट कर्मचारी रोहित सिंह को ऐन्टीकरेप्सन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ पकड लिया तथा घूस लेने में सम्मलित तहसील मिश्रिख के नाजिर अनीश अहमद को भी ऐन्टी करेप्सन टीम पकडकर ले गयी । ज्ञात रहे उमा प्रकाश समाचार पत्र ने इस बारे में प्रमुख रूप से खबरें प्रकाशित की थी   प्रशासन ने एक्शन लेते हुए घूसखोरों पर लगाम कसनी आरंभ कर दी है जिससे तहसील मिश्रिख के जो कर्मचारी घूस लेते हैं उन           कर्मचारीगण में डर का माहोल बना हुआ है कि अगला नंबर अब किसका आने वाला है।।तहसील मिश्रिख मे आई जनता का कहना है कि ऐन्टी करेप्सनटीम का छापा हर सरकारी बिभाग मे पडना चाहिऐ ताकि सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार समाप्त हो सके,,,,  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ ओकार त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर

सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

चित्र
सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी को स्टेट बैंक कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा 25 व 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पूर्व विरोध कार्यक्रम लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं सांसद मा. राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि श्री दिवाकर त्रिपाठी को आज स्टेट बैंक संगठन पदाधिकारियों आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह, तारकेश्वर चौहान आदि संगठन पदाधिकारियों ने संदेशवाहक व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों के समाधान आदि विभिन्न मांगों हेतु ज्ञापन सौंपा। अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया विभिन्न मांगों हेतु मई माह में कल 19 मई को वित्त मंत्री को ज्ञापन, 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान, 21मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन तथा 22 मई को राष्ट्रीय स्तर पर सभी केंद्रो पर प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च निकाला जाएगा। विरोध कार्यक्रमों के बाद भी मांगे पूरी न होने पर 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। अनिल तिवारी- मीडिया प्रभारी

प्रतिभा, सेवा और संस्कार के नवसंकल्प संग संपन्न हुआ भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह-

चित्र
प्रतिभा, सेवा और संस्कार के नवसंकल्प संग संपन्न हुआ भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह- लखीमपुर खीरी, “प्रतिभा विकास, सेवा, संस्कार और समर्पण” के पावन संकल्प को आत्मसात करते हुए भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी के नव सत्र का दायित्व ग्रहण समारोह आशीर्वाद होटल के सभागार में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की अनुपम छटा देखने को मिली। नवीन सत्र के लिए संजय कुमार गुप्ता ने शाखा अध्यक्ष, राज शेखर ने सचिव तथा राधा मिश्रा ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ लेकर अपने दायित्वों का विधिवत ग्रहण किया। प्रांतीय अध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए समाजसेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इसके उपरांत अवध एवं नैमिष प्रांत के क्षेत्रीय सचिव राजवीर सिंह ने विभिन्न प्रकल्प संयोजकों को दायित्वों की शपथ दिलाई। तदोपरांत पूरी कार्यकारिणी ने परिषद की रीतियों, नीतियों में विश्वास जताते हुए संकल्पित स्वर में शपथ...

लखीमपुर के जिलाधिकारी में दिया जनता को प्रेरणादायक संदेश ईंधन बचत और सादगी का दिया संदेश, बोले- कठिन परिस्थितियों में हर नागरिक को निभानी होगी जिम्मेदारी

चित्र
 *पीएम-सीएम की अपील का दिखा असर, डीएम अंजनी कुमार सिंह ने घटाया सरकारी काफिला* *संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ एक सरकारी वाहन से पहुंचे डीएम* ईंधन बचत और सादगी का दिया संदेश, बोले- कठिन परिस्थितियों में हर नागरिक को निभानी होगी जिम्मेदारी लखीमपुर खीरी, 16 मई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईंधन बचत व सादगी अपनाने की अपील का असर अब प्रशासनिक अमले में भी दिखने लगा है। इसी क्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अपने सरकारी काफिले को छोटा कर एक नई मिसाल पेश की है। सोमवार से डीएम ने अपने काफिले में शामिल स्कॉर्ट वाहन कम कर दी है। शनिवार को तहसील धौरहरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने के लिए डीएम केवल एक सरकारी वाहन और जरूरी स्टाफ के साथ पहुंचे। पहले उनके काफिले में उनकी गाड़ी के साथ एक अतिरिक्त स्कॉर्ट वाहन भी शामिल रहता था। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री और मा. मुख्यमंत्री ने देशवासियों से कम से कम ईंधन इस्तेमाल करने और संसाधनों की बचत करने का आह्वान किया है। ऐसे समय में हर व्यक्ति और अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर से योगदान दे। उन्होंने कहा कि छोटी-...

*सरसवा के हाट बाजार में दिखी ‘गांव की ग्रोथ’, डीएम-विधायक ने बांटे दुकान पत्र; हरदी में बच्चों संग खिल उठा आंगनबाड़ी केंद्र*

चित्र
 *सरसवा के हाट बाजार में दिखी ‘गांव की ग्रोथ’, डीएम-विधायक ने बांटे दुकान पत्र; हरदी में बच्चों संग खिल उठा आंगनबाड़ी केंद्र* *हाट बाजार में दिखी गांव की नई तस्वीर, डीएम ने की बीडीओ के काम की सराहना* *हरदी में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, मातृ वंदना के भावुक दृश्य बने आकर्षण* लखीमपुर खीरी, 16 मई। धौरहरा क्षेत्र के गांव सरसवा में शनिवार को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की तस्वीर एक साथ नजर आई। नवनिर्मित मॉडल हाट बाजार में जहां ग्रामीणों के चेहरे उम्मीद से दमक उठे, वहीं हरदी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की खिलखिलाहट और मातृ वंदना के भावुक दृश्य ने माहौल को आत्मीय बना दिया। शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार और विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने ग्राम सरसवा पहुंचकर मॉडल हाट बाजार का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीण उत्पादों को बाजार से जोड़ने की पहल को देखकर अधिकारियों ने संतोष जताया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने संयुक्त रूप से रोहित कुमार, रानी देवी, गायत्री, संतोष और कपिल को हाट बाजार में दुकान आवंटन के स्वीकृति पत्र सौंपे। स्वीकृति पत्र मिलते ही लाभार...

5 दिवसीय बैंकिंग एवं पीएलआई योजना हेतु बैंककर्मियों का संघर्ष जारी

चित्र
बैंक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काले कपड़ों में किया कार्य 5 दिवसीय बैंकिंग एवं पीएलआई योजना हेतु बैंककर्मियों का संघर्ष जारी लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली के अनुसार लागू करने की मांगों हेतु यूएफबीयू (फोरम) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज विरोध में काले वस्त्र पहनकर बैंकों में कार्य किया, यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग हेतु फोरम के लंबे संघर्ष तथा एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने के बाद भी केंद्र सरकार ने इसे लागू नहीं किया।  फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों वाई. के. अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डी.के. सिंह, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, मनमोहन दास, संदीप सिंह ने बताया कि भारतीय बैंक संघ काफी समय पूर्व ही 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए अपनी सहमति दे चुका है, किंतु बैंककर्मी विरोधी केंद्र सरकार इसके लिए अपनी स्वीकृति नहीं दे रही है। यूएफबीयू (फोरम) के वी के माथुर, विभाकर कुशवाहा, बी डी पाण्डेय तथा सुश्री विशाखा वर्मा, स्वाति सिंह आदि नेताओं ने बताया कि क...

जंगली नाथ मंदिर में खुलेआम महिला की चेन काटी गई

चित्र
जंगली नाथ मंदिर में पुलिस की व्यवस्था होते हुए भी चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि महिलाओं की चेन / मंगलसूत्र काटा गया अनादि जौहरी की विशेष रिपोर्ट प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता बरसाइत की पूजा के लिए मंदिर में गई हुई थी। मंदिर में अव्यवस्थाओं का यह हाल था की पुलिस वहां पर मूक दर्शक बनी हुई देख रही थी कि धक्का मुक्की के बीच में किसी ने शिखा गुप्ता का मंगलसूत्र काट लिया  जब उनको यह बात मंदिर में पता चली तो उनके द्वारा उनको ही दोषी ठहराया गया जबकि काफी शिकायतें की गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई फलस्वरूप उन्होंने आकर जेल चौकी और कोतवाली में अपनी तहरीर दी है अब देखना यह है कि पुलिस इस बारे में कितनी जल्दी शीघ्र कार्रवाई करके लुटेरों को गिरफ्तार करती है

लखनऊ। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज पूरे लखनऊ के स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के बाहर मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।

चित्र
स्टेट बैंक कर्मचारियों का देशव्यापी प्रदर्शन केंद्र सरकार हमारी मांगे पूरी न करके हमें हड़ताल की ओर धकेल रही है- डीके सिंह महामंत्री स्टेट बैंक में 25 व 26 मई को देशव्यापी हड़ताल लखनऊ। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज पूरे लखनऊ के स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के बाहर मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डीके सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।  महामंत्री, डी.के. सिंह ने बताया कि 12 मई को डिप्टी सीएलसी, उच्च मैनेजमेंट एवं फेडरेशन पदाधिकारियों के मध्य वार्ता असफल रही। हमारी मांगों में संदेशवाहकों एवं सशस्त्र गार्ड्स की भर्ती, एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर बदलने का विकल्प, 2019 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण, स्थाई कार्यों में आउटसोर्सिंग बंद हो, इसके अलावा पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की भर्ती, कैरियर प्रगति योजना की समीक्षा, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार आदि मांगे अभी तक लंबित है। यह मांगे पूरी न होने पर हम 24 व 25 में को देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मे...

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की।मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया।

चित्र
 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आमजन से की गई अपील के दृष्टिगत राज्य सरकार की तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने ईंधन की खपत कम करने तथा प्रधानमंत्री जी के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से विद्युत बचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में बड़ी संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन WFH की अनुशंसा के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। राज्य सचिवालय/निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी वर्चुअली की जाएं। मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों आदि की फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी करने के निर्देश...

*डीएम अंजनी कुमार सिंह का औचक निरीक्षण: एआरटीओ दफ्तर से लेकर ADTC तक खंगाली हकीकत, दिए निर्देश*

चित्र
 *डीएम अंजनी कुमार सिंह का औचक निरीक्षण: एआरटीओ दफ्तर से लेकर ADTC तक खंगाली हकीकत, दिए निर्देश* *काउंटर, अभिलेख और आवेदन की डीएम ने खुद की जांच, सेंसर ट्रैक व सिम्युलेटर सिस्टम का लिया जायजा, अफसरों को जनता-केंद्रित व्यवस्था के सख्त निर्देश* लखीमपुर खीरी, 13 मई। जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के अभियान के तहत डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को एआरटीओ कार्यालय और प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र छाउछ का औचक निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की गहन पड़ताल की। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम स्वयं एक-एक काउंटर पर पहुंचे और वहां मौजूद अभिलेखों को बारीकी से देखा। उन्होंने आवेदकों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करते हुए मौके पर मौजूद कार्मिकों से उनके कार्य दायित्वों की जानकारी ली। डीएम ने कार्यालय के तीनों तल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधारात्मक निर्देश दिए। एआरटीओ शांति भूषण पांडे से डीएम ने कार्यालय की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्हों...

लखनऊ। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के समक्ष मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डी.के. सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।

चित्र
स्टेट बैंक कर्मचारियो का धरना व प्रदर्शन 25 एवं 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का आवाह्न लखनऊ। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आवाह्न पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आज स्टेट बैंक कर्मचारियों ने मुख्य शाखा के समक्ष मंडल अध्यक्ष अजय पांडे तथा महामंत्री डॉ. डी.के. सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। महामंत्री, डी.के. सिंह ने बताया कि हम मैसेंजर व सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, एनपीएस कर्मचारियों को फंड मैनेजर बदलने का विकल्प देने तथा वेतन एवं सेवा शर्तों में समानता लागू करने की मांग कर रहे हैं तथा मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार, पेंशन संबंधी विसंगतियों का समाधान और एचआरएमएस समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग भी रखी है। प्रदर्शन को संगठन के अवधेश सिंह, आर पी सिंह (उपाध्यक्ष द्वय), आशुतोष वर्मा, तारकेश्वर चौहान (उपमहामंत्री द्वय), बृजेश कुमार तिवारी, लखनऊ पश्चिम व आकाश शर्मा- एनसीबीई (उपमहामंत्री द्वय) अंकुर अग्रवाल, राकेश कुमार (सहायक महामंत्री द्वय), दीपेंद्र कुमार, सतीश शुक्ल (क्षेत्रीय सचिव द्वय) एवं ...