जेसीआई लखीमपुर द्वारा सभापतित्व एवं संसदीय कार्यप्रणाली पर पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई..
जेसीआई लखीमपुर द्वारा सभापतित्व एवं संसदीय कार्यप्रणाली पर पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई..
लखीमपुर,
अन्तर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास एवं समाजसेवी संगठन जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा एक स्थानीय होटल के सभागार में सदस्यों हेतु सभापतित्व एवं संसदीय कार्यप्रणाली (सीएपीपी) की जानकारी हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से किसी बैठक का सुव्यवस्थित स्वरूप कैसा होना चाहिए इसका ज्ञान सदस्यों को व्यवहारिक रूप से दिया गया। किसी सभा के संचालन में उसके चेयरमैन की क्या भूमिका होनी चाहिए, उसके क्या अधिकार होते हैं, किन चीजों से उसे बचना चाहिए और इसी प्रकार किसी बैठक में सम्मिलित सदस्यों के अधिकार, दायित्व, प्रस्ताव के प्रस्तुतीकरण का तरीका, उनके प्रकार, सभा के कोरम की जानकारी आदि विषयों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में संस्था के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसीआई सिनेटर विशाल सेठ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सम्मिलित हुए। बड़े ही व्यवहारिक तरीके से इस गंभीर विषय की सटीक जानकारी सदस्यों को प्रशिक्षण के दौरान प्रदान करते हुए मुख्य प्रशिक्षक विशाल सेठ ने डैमो करवा कर तथ्यों को समझाने का सकारात्मक प्रयास किया। प्रशिक्षण कार्यशाला द्वारा सदस्यों ने संसदीय कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला जिससे उन्हें किसी बैठक के महत्व का बोध हुआ। संस्था के मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जेसीआई संस्था अपने ऐसे ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विख्यात है। इस संगठन ने सदस्यों को प्रशिक्षण के माध्यम से समाज की वो जानकारियां दी जाती हैं जिन्हें हम अक्सर देखा और सुना करते हैं। एक जानकार नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में अपनी सही पहचान बना सकता है।
उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला संस्थाध्यक्ष सचिन अग्रवाल के कुशल नेतृत्व, उपाध्यक्ष प्रशिक्षण विश्वास सेठ के निर्देशन में सम्पादित हुयी जिसमें प्राइम ट्रेनर राममोहन गुप्ता, सचिव राहुल अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष शुभम टण्डन, कनिष्क बरनवाल, कोषाध्यक्ष कुशाग्र अग्रवाल, लव पुरी, रजत अग्रवाल, असद हुसैन, ॠषभ पोद्दार, सुमित शर्मा, मुक्ति अग्रवाल, राहुल माथुर, सौरभ गुप्ता आदि सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें