सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में नव प्रवेश छात्रों हेतु स्वागतम 2026 कार्यक्रम आयोजित किया गया

आज दिनांक 30 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे विद्यालय में नव प्रवेश छात्राओं हेतु स्वागतम् 2026 - "A celebration of New Beginning" कार्यक्रम आयोजित किया गया।
















कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी आचार्या सुश्री हर्षिता बरनवाल जी ने प्रस्तुत की। प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने अतिथियों का परिचय कराया एवं सभी नव प्रवेशित छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर छात्राओं द्वारा अनेक मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्राओं के लिए अनेक ज्ञानवर्धक व मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य आकर्षण विद्यालय की आचार्याओं द्वारा नव प्रवेशित छात्राओं के स्वागत में दी गई विभिन्न प्रस्तुतियाँ रहीं।


इस अवसर पर नव प्रवेशित छात्राओं में विभिन्न श्रेणियों के अनुसार चयनकर उन्हे टाइटल व पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


प्रबन्ध समिति अध्यक्ष श्रीमती रश्मि बाजपेई जी, उपाध्यक्ष डॉ० राकेश माथुर जी, सदस्य श्री विमल अग्रवाल जी, श्रीमती ममता अग्रवाल जी, श्रीमती नूतन गुप्ता जी, सी. ए.श्री अमित गुप्ता जी, संकुल प्रमुख डॉ० योगेन्द्र प्रताप सिंह जी, इतिहास संकलन समिति के प्रमुख श्री राजेश दीक्षित जी एवं पं.दीनदयाल उपा. स.वि.मं.इ.कॉलेज (सी.बी. एस.ई.) प्रधानाचार्य श्री श्रवण कुमार अवस्थी जी ने छात्राओं को विद्या भारती की रीति-नीति से परिचित कराया एवं आशीर्वचन प्रदान किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी