सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में ‘‘ देवर्षि नारद जयन्ती‘‘ धूमधाम से मनाई गई

आज दिनांक 02.05.2026, दिन शनिवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में ‘‘ देवर्षि नारद जयन्ती‘‘ धूमधाम से मनाई गई। वन्दना वेला में पधारे समाजसेवी राजेश दीक्षित जी ने महर्षि नारद जी के व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शिप्रा बाजपेई  ने की।




        ब्रह्मा के मानस पुत्र देवर्षि नारद का अवतरण दिवस पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राजेश दीक्षित जी ने कहा कि लोक-कल्याण, लोक-सेवा देवर्षि नारद के जीवन का परम ध्येय, जीवनव्रत है। चरैवेति चरैवेति जिनके जीवन की मूल संकल्पना है। जिसमें वे ना तो कभी रुकते है और ना ही कभी थकते हैं। संपूर्ण समाज के व्यापक हितों के प्रति उनकी असीम प्रतिबद्धता, अटूट समर्पण है। ध्रुव को भगवान से मिलाने वाले, उसे ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय‘ का महामंत्र देने वाले, भक्त प्रहलाद के प्राणों की रक्षा देवराज इंद्र से करने वाले, अपने आश्रम में उसको जन्म देने वाले, अपने सानिध्य में सत्संग, भगवद्भक्ति के प्रेरक वातावरण से उसे भक्तराज बना देने वाले देवर्षि नारद जी ही थे। कंस के वध का मार्ग प्रशस्त करने वाले देवर्षि नारद जी ही थे। देवर्षि नारद जी के व्यक्त्वि से हम सबको यह प्रेरणा मिलती है कि पुण्य कार्यों की चर्चा, उनका अनावश्यक प्रचार हमारे पुण्यों का क्षय करता है। हमें अहंकार से बचना चाहिए और जीवन के प्रत्येक पल एक गहन आत्मचिंतन, आत्ममंथन, आत्ममूल्यांकन और आत्मनिरीक्षण करते रहना चाहिये।

     विद्यालय की उपप्रधानाचार्य डॉ0 सीमा मिश्रा ने पधारे हुए अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी