प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं से सीधी बात
प्रतापगढ़ के नामी-गिनामी वकील पुष्पराज सिंह जी जो पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जु.बा.ए.(पुरातन) प्रतापगढ़ है जिन्हें लोग हंड्रेड डायल भी कहते हैं क्योंकि सबसे तेज किसी की सूचना पर उसके सहयोग में पुष्पराज सिंह एडवोकेट ही पहुंचाते हैं इसीलिए लोग इन्हें हंड्रेड डायल नाम से पुकारते हैं लगभग 90% मामलों में सफलता मिलती है इसीलिए लोगों का भरोसा इनपर ज्यादा है
प्रतापगढ़ के अधिवक्ता से उमा प्रकाश समाचार पत्र के प्रभात की कॉन्फ्रेंसिंग पर हुई बातचीत
आज उनसे पत्रकार वार्ता हुई जिसमें कई बातें और उनके विचार सामने आए उमा प्रकाश समाचार पत्र ने जानकारी ली कि राजा भैया के बयान पर कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं इस पर आपका क्या कहना है
उनका जवाब था ""कहां राजा का ठाठ कहां विपक्षी 2 इंच की खाट"" उनका बयान निर्विवादित है जो लोग विवादित कर रहे हैं वह लोग सिर्फ अपना नाम जनवाने का एक फार्मूला निकले हैं मैंने जानकारी ली की कॉकरोच पार्टी का क्या भविष्य है उन्होंने बताया ,,जितनी जिंदगी कॉकरोच की होती है उतनी ही इस पार्टी की भी है ,,यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है जो युवाओं के सपनों को बेचने का एक तरीका है ये लोग युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और उनकी भावनाओं का नाजायज लाभ ले रहे ऐसे लोग का हश्र बहुत बुरा होता है
एस आर एन हॉस्पिटल में डॉक्टर और अधीवक्ताओ के विवाद पर पूंछा तो उनका कहना था कि यदि 800 नंबर में -8 नंबर पाने वालों को नीट में पास किया जाएगा तो डॉक्टर अराजकता ही फैलाएंगे,जब कुछ आता जाता है नही तो अपनी धौस जमाने के लिए गुंडई ही करेंगे,,
हमने सामाजिक ढांचा के संबंध में जानकारी ली ,जिस पर उनका जवाब था ""समाज में सिर्फ व्यक्ति का दो दायित्व है वह किसी से ईर्ष्या ना करें और किसी को आपके कार्य से पीड़ा न होने पाए,,मनुष्य सभी एक समान है ना इसमें कोई छोटा है ना कोई बड़ा है सभी मनुष्य दो श्रेणी में है एक विकलांग है और एक सामान्य है इसके अतिरिक्त कुछ नहीं जो विकलांग है उन्हें दया करुणा एवं सहयोग की भावना से देखना चाहिए यही सामान्य लोगों का कर्तव्य है।।
--- पत्रकार प्रभात कुमार ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें