लायन्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हो रहे शहरवासी....

लायन्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में लाभान्वित हो रहे शहरवासी....




लखीमपुर,

विगत तीन दिनों से चल रहे एक्यूप्रेशर, बाइव्रेशन एवं कपिंग थेरैपी शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर कर सहभागिता की। लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार के तत्वावधान में यह चिकित्सा शिविर 26मई से सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज के घोसियाना रोड स्थित कैम्पस में चल रहा है और जिसके प्रथम चरण का समापन 31मई को होना है। फिजियोथैरेपिस्ट विशाल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रातः 9:00बजे से 12: 30बजे तक तथा सायं 4:00बजे से 8:00बजे तक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर का उद्घाटन सिटी मांटेसरी इण्टर कालेज की प्रमुख श्रीमती कामिनी सेठ ने फीता काट कर किया। इस शिविर में संस्था सदस्यों के साथ नगर के जन सामान्य लाभान्वित हो रहे हैं। शिविर में प्रतिदिन लायन्स क्लब लखीमपुर के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव अमर सिंह, कार्यक्रम निदेशक शिशिर अवस्थी, पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, एच०एस०पाहवा, विशाल सेठ, राजवीर सिंह, कुलदीप गुप्ता, प्रसून टण्डन, गोपाल जी पुरी, मानवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र तोलानी सहित अनेकों सदस्य सम्मिलित हो रहे हैं। यह समाजसेवी मुहिम निश्चित ही नगर वासियों के उत्तम स्वास्थ्य की पहल बनेगी। संस्थाध्यक्ष ने नगर वासियों से इसका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी