सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में विद्या भारती योजनानुसार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभव एवं मार्गदर्शन के द्वारा विद्यालय एवं शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘‘विद्वत परिषद गठन’’ का कार्यक्रम आयोजित
‘‘विद्वत परिषद गठन’’
आज दिनांक 09 मई 2026, शनिवार को प्रातः 09ः00 बजे से सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में विद्या भारती योजनानुसार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभव एवं मार्गदर्शन के द्वारा विद्यालय एवं शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘‘विद्वत परिषद गठन’’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने मंचासीन अतिथियों एवं नगर के प्रबुद्ध आमंत्रित विद्वतजनो का परिचय कराया तथा परिषद के विचार एवं कार्य पर प्रकाश डाला।
विद्यालय विकास हेतु विद्वत परिषद के प्रभावी संचालन हेतु सुश्री क्षमा टण्डन जी को अध्यक्ष, कर्नल सी0 पी0 मिश्रा जी को उपाध्यक्ष, श्री राम मोहन गुप्ता जी को मंत्री, डा0 विशाल द्विवेदी जी को सह मंत्री तथा डॉ0 आर0के0 जायसवाल जी, डॉ0 शालू गुप्ता जी, श्री एस0पी0 बाजपेई जी, श्री संतोष गौड़ जी, सी0ए0 श्रवण गुप्ता जी, श्रीमती प्रीति दीक्षित जी, श्रीमती प्रेरणा वर्मा पितरिया जी एवं श्री राजेश दीक्षित जी को सदस्य मनोनीत किया गया। विद्वत परिषद के सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर विद्यालय विकास में सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु पद ग्रहण किया।
सुश्री क्षमा टण्डन जी ने बताया कि कि शिक्षा स्वावलंबन के साथ सामाजिक विकास के गुणों को भी प्रदान करने वाली होनी चाहिए। कर्नल सी0 पी0 मिश्रा जी ने विद्यालय में कैरियर काउन्सिलिंग सेल बनाकर छात्राओं को भविष्य निर्माण के लिये उचित मार्गदर्शन प्रदान करने की योजना के लिये प्रेरित किया।
डॉ0 विशाल द्विवेदी जी ने बताया कि छात्रा के विकास में शिक्षक, विद्यालय एवं परिवार तीनो की ही अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अतः इन तीनों के मध्य उचित सामंजस्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। श्री राम मोहन गुप्ता जी ने बताया कि छात्राओं को शिक्षण के साथ-साथ चरित्र निर्माण एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना बोध से परिचित करवाना अत्यन्त आवश्यक है।
विद्वत परिषद के सदस्यों सी0ए0 श्री श्रवण गुप्ता जी, श्री एस0पी0 बाजपेई जी आदि ने भी विद्यालय विकास के सन्दर्भ में अनेक उपयोगी सुझाव प्रदान किए, जिनके अनुपालन से विद्यालय एवं छात्राएं निश्चित ही लाभान्वित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी उपयोगी एवं सशक्त भूमिका निभाएंगे।
श्री संतोष गौड़ जी ने सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्वत परिषद गठन के कार्यक्रम को विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्य श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती नूतन गुप्ता, श्री अवधेश गुप्ता, सी0ए0 अमित गुप्ता जी एवं नगर के प्रबुद्ध विद्वतजनों ने अपनी उपस्थिति से सफल बनाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्य डा0 सीमा मिश्रा जी ने किया। विद्यालय प्रबन्ध समिति प्रबन्धक श्री चन्द्र भूषण साहनी, सदस्य श्री विमल अग्रवाल जी एवं विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने अतिथियों को अपना अमूल्य समय एवं सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया तथा विद्वत परिषद से प्राप्त विचारों को विद्यालय विकास हेतु लागू करने का आश्वासन दिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें