पी.सी.एस. में चयनित विद्यालय की पूर्व छात्रा निधि वर्मा को किया गया सम्मानित
पी.सी.एस. में चयनित विद्यालय की पूर्व छात्रा निधि वर्मा को किया गया सम्मानित
आज दिनांक 19.05.2026, दिन मंगलवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में विद्यालय की 2014 बैच की पूर्व छात्रा सुश्री निधि वर्मा को वन्दना वेला में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने बहन निधि वर्मा का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि निधि वर्मा का चयन पी.सी.एस. में Commercial Tax Officer के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धि सभी छात्राओं के प्रेरणा है।
बहन निधि वर्मा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि असफलता से कभी भी घबराना नही चाहिए। निरन्तर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को अपनी सफलता का मन्त्र बताया।
इस अवसर पर बहन निधि वर्मा के गर्वित पिता सुधीर वर्मा को भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राएँ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
🔥 ख़बर आपकी, मंच हमारा! 🔥अपने जिले की हर छोटी-बड़ी ख़बर, वीडियो या फोटो तुरंत उमा प्रकाश समाचार पत्र के व्हाट्सएप नंबर 96700 88800 पर भेजें। हम बनेंगे आपकी आवाज़!





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें