गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा बने श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के मीडिया प्रभारी

गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा बने श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के मीडिया प्रभारी




*गाजियाबाद*


*गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा को श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा* *गाजियाबाद का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति श्री सच्चिदानंद जी* *महाराज (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री), अश्वनी कुमार शर्मा (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री शंकर वराड़कर जी तथा दिनेश फलहारी जी महाराज की* *सहमति से की गई।*

*न्यास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण* *एवं सनातन धर्म के प्रति* *कपिल* *शर्मा की अटूट आस्था, समर्पण और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।*

*संगठन ने विश्वास जताया कि कपिल शर्मा के जुड़ने से श्री कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े* *आंदोलन और संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्हें संगठन विस्तार और मीडिया गतिविधियों को आगे बढ़ाने की* *जिम्मेदारी भी दी गई है।*

*न्यास के पदाधिकारियों ने कहा कि कपिल शर्मा अपने अनुभव* *ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग करते हुए संगठन के सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।*

*इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने* *राधे-राधे”, “जय श्री राधे* *जय श्री कृष्ण” और “जय श्री राम” के जयकारों के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी