संदेश

7 अप्रैल को है विश्व स्वास्थ्य दिवस

चित्र
विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day)  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य का मतलब सिर्फ स्वस्थ खाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि कैसे दुनिया एक साथ आकर सभी को लंबा और स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकती है। चिकित्सा के क्षेत्र में नए खोज, नई दवाओं और नए टीकों को बनाने के साथ ही स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्राथमिकता है। >> विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास << विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत WHO की नींव रखने के दिन के रूप में की गई थी। साल 1948 में, दुनिया के तमाम देशों ने एक साथ मिलकर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, दुनिया को सुरक्षित रखने और कमजोर लोगों की सेवा करने के लिए WHO की स्थापना की, ताकि हर व्यक्ति हर जगह स्वस्थ्य रहे और उच्चतम स्तर की मदद प्राप्त कर सके। इसके दो साल बाद 1950 में पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को मनाया गया और तब से यह हर साल इसी दिन मनाया जाता है। >> विश्व स्वास्थ्य दिवस के उद्दे...

पावर कॉर्पोरेशन उन सभी उपभोक्ताओं से दोबारा सहमति लें और जो उपभोक्ता प्रीपेड मोड नहीं चाहते, उनके मीटर तत्काल पोस्टपेड में बदले जाएं।

चित्र
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: स्मार्ट मीटर प्रीपेड या पोस्टपेड, आपकी मर्जी उत्तर प्रदेश सहित देश भर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी स्पष्टीकरण सामने आया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए साफ किया है कि स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में लगेंगे या पोस्टपेड, यह पूरी तरह उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर है। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के तहत, बिजली कंपनियां केवल उपभोक्ता की लिखित सहमति के बाद ही प्रीपेड कनेक्शन दे सकती हैं। यदि उपभोक्ता इसके लिए तैयार नहीं है, तो विभाग की जिम्मेदारी है कि वह वहां पारंपरिक पोस्टपेड मीटर ही लगाए। इस स्पष्टीकरण के बाद उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मोर्चा खोल दिया है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा का आरोप है कि यूपी में लगभग 70 लाख उपभोक्ताओं के घरों में बिना उनकी जानकारी या सहमति के जबरन प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए गए, जो कि राष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन है। परिषद ने मांग की है कि राज्य सरकार और पावर कॉर्पोरेशन उन सभी उपभोक्ताओं से दोबारा सहमति लें और जो उपभोक्ता प्रीपेड मोड नह...

उत्तर प्रदेश में जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जाने के खिलाफ उपभोक्ता परिषद राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने के लिए बिजली कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हेतु देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर व ऊर्जा सचिव भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव।

चित्र
उत्तर प्रदेश में जबरन प्रीपेड मीटर लगाए जाने के खिलाफ उपभोक्ता परिषद राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने के लिए बिजली कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हेतु देश के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर व ऊर्जा सचिव भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव। लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना बड़े पैमाने पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष   व    देश की ऊर्जा क्षेत्र की सबसे बड़ी संवैधानिक सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी(सी0ई0आर0सी )के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा  आज देश के ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय ऊर्जा सचिव को एक प्रस्ताव भेजने हुए ने कहा कि यह कार्यवाही विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 47(5) का स्पष्ट उल्लंघन है, जिसमें प्रीपेड मीटर को उपभोक्ता की इच्छा पर आधारित वैकल्पिक व्यवस्था बताया गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए उत्तर प्रदेश में संसदीय परंपरा का उल्लंघन हो रहा है। उत्तर प्रदेश ...

धनगढ़ी में एक बार फिर गूंजा लायन्स मैत्री का बिगुल..

चित्र
धनगढ़ी में एक बार फिर गूंजा लायन्स मैत्री का बिगुल.. अन्तर्राष्ट्रीय संगठन लायन्स इण्टरनेशनल के बैनर पर विगत 9वर्षों से अनवरत चल रहे क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम के अन्तर्गत लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार से डिस्ट्रिक्ट 321बी1 के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम आर्येन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार एवं लायन्स क्लब लखनऊ शान-ए-अबध डायमंड का 17सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नेपाल के धनगढ़ी शहर पहुंचा। गौरीफंटा बार्डर पर लायन्स क्लब आफ धनगढ़ी ग्रीन सिटी के सदस्यों ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया व काफिले के साथ आयोजन स्थल होटल फ्लोरा ले गया। इस आयोजन में लायन्स क्लब लखीमपुर खीरी उपकार का नेतृत्व संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह व लायन्स क्लब लखनऊ शान-ए-अबध डायमंड का नेतृत्व वहां के संस्थाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप ने किया। इसके अतिरिक्त लखनऊ से नवीन कुमार झींगरन विशेष रूप से कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुये। धनगढ़ी ग्रीन सिटी के वर्तमान अध्यक्ष व डिस्ट्रिक्ट 325एन के ट्यूनिंग क्वार्डीनेटर देवराज ओझा ने धनगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम की बागडोर संभाल...

लखनऊ-स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उपभोक्ताओं को पहले कुल बकाया का 40 प्रतिशत एकमुश्त जमा करना होगा, जबकि शेष राशि तीन किस्तों में जमा की जा सकेगी

चित्र
  लखनऊ- स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी है। अब बकाया बिजली बिल को किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जाएगी।  इसके तहत उपभोक्ताओं को पहले कुल बकाया का 40 प्रतिशत एकमुश्त जमा करना होगा, जबकि शेष राशि तीन किस्तों में जमा की जा सकेगी। बड़े बकायेदारों को मिलेगी राहत यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगी, जिन पर बिजली बिल का बड़ा बकाया है। लंबे समय से एकमुश्त भुगतान न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। नियमों का पालन जरूरी किस्तों की सुविधा लेने के बाद यदि उपभोक्ता समय पर भुगतान नहीं करता है, तो उसका बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है। बकाया जमा होने के बाद ही कनेक्शन दोबारा जोड़ा जाएगा। स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं बरकरार स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कई जगहों पर मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, रिचार्ज के बावजूद कनेक्शन चालू न होना और बैलेंस सही न दिखने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। नियामक आयोग करेगा निर्णय बिजली नियामक आयोग इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। साथ ही, जरूरत प...

भारतीय सेना की नई ताकत बनेगा रोबोट, IIT मंडी के बनाए रोबोट हाई-अल्टीट्यूड में दिखाएंगे दम

चित्र
भारतीय सेना की नई ताकत बनेगा रोबोट, IIT मंडी के बनाए रोबोट हाई-अल्टीट्यूड में दिखाएंगे दम विश्व में मंडराते युद्ध के बादलों के बीच भारतीय सेना की नई ताकत रोबोट बनेगें। मंडी आईआईटी में तैयार किए जा रहे ये रोबोट ये रोबोट हाई अल्टीट्यूड में अपनी ताकत का लोहा मनवाने के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं, जो सेना के जवानों का जोखिम कम करने में मददगार होंगे। मंडी आईआईटी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर आधुनिक रोबोट बनाने पर काम कर रही है। नेशनल रोबोटिक्स मिशन के तहत लक्ष्य तय किया गया है कि 2030 तक भारत रोबोट तकनीक में ग्लोबल लीडर बन सके। इस तकनीक में अमरीका और चीन के साथ भारत टॉप-5 में कदम रखने को ऐसे रोबोट तैयार कर रहा है, जो भारतीय सीमाओं की चौकसी कर सरहदों को सुरक्षित बना दे। इस रोबोटिक्स तकनीक का शोध मंडी आईआईटी में सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स लैब में किया जा रहा है। सीएआईआर में बने रोबोट लेह, लद्दाख, जे एंड के सहित पर्वतीय क्षेत्रों में सेना के जवानों का जोखिम कम करने के लिए आधुनिक तकनीक से लेस किए जा रहे हैं। आईआईटी मंडी में विभिन्न प्रकार के रोबोट विकसि...

इंटरनेट पर मिलेंगी 32 हजार दुर्लभ पांडुलिपियां, एक करोड़ प्राचीन अभिलेख और हस्तलिपियों का होगा कायाकल्प

चित्र
इंटरनेट पर मिलेंगी 32 हजार दुर्लभ पांडुलिपियां, एक करोड़ प्राचीन अभिलेख और हस्तलिपियों का होगा कायाकल्प राष्ट्रीय अभिलेख पोर्टल में पहला स्थान, एक करोड़ प्राचीन अभिलेख और हस्तलिपियों का होगा कायाकल्प  अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन पूरा हो गया है। इसके बाद शीघ्र ही इनका पोर्टल तैयार होगा, जिसे राष्ट्रीय अभिलेख पोर्टल के साथ पहले चरण में स्थान मिलेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य अभिलेखागार विंग भाषा एवं संस्कृति विभाग ने प्रदेश के 32 हजार दुर्लभ डाक्यूमेंट का संग्रह अब तक कर लिया है, जिसमें रियासतकालीन से लेकर पांडुलिपियां भी यहां संरक्षित रखी गई हैं। यह जानकारी शुक्रवार को सहायक निदेशक राज्य अभिलेखागार शिमला मोहन ठाकुर ने नाहन में आयोजित हिमाचली लोक कला के पुरोधा रहे स्वर्गीय लाल चंद प्रार्थी की 110वीं जयंती अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दी। सहायक निदेशक मोहन ठाकुर ने बताया कि सिरमौर में राज्य स्तरीय जयंती समारोह में लगी प्रदर्शनी में 50 दुर्लभ शोध पत्र अथवा डाक्यूमेंट को प्रर्दशनी के लिए रखा गया है। बता दें कि भारत की सदियों पुरानी ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल युग में स...