आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
लखीमपुर-खीरी, 21 अपै्रल 2026। आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। शुभारंभ आदि शंकराचार्य के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि केरल के कांलड़ी गांव में जन्मे शंकराचार्य ने 32 साल के अपने अल्प आयु जीवन में धर्म और देश को तमाम धरोहरें दीं। सर्वप्रथम उन्होंने समाज में फैले पाखण्ड पर प्रहार किया। उन्होंने जातिगत भेदभाव को कुरीति बताया और सनातन की पुर्नस्थापना की। लोगों का विवेक जगाने के लिए विवेकचूड़ामणि ग्रंथ भी लिखा। जो भी उसे पढ़ता है सनातन की सच्ची राह पर चल पड़ता है। शंकराचार्य ने चार धामों की स्थापना कर अखंड भारत को जीवंत किया। जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने कहा कि शंकराचार्य के अल्पायु भविष्यवाणी बचपन में ही की गयी थी। इसे अभिशाप मानने की बजाए उन्होंने धर्म की राह चुनीं। महज 8 वर्ष की आयु में वेदों व पुराणों को कंठस्थ किया। कम उम्र में ही उन्होेंने मां की आज्ञा लेकर सन्यास धारण कर लिया। उन्होंने समुदाय को एक नई राह दी। जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने क...