नारीशक्ति के प्रति समानता एवं सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय में नारीशक्ति वन्दन को समर्पित जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं के मध्य दौड़ का आयोजन किया गया।
आज दिनाँक 20.04.2026, दिन सोमवार को समाज में नारीशक्ति के प्रति समानता एवं सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय में नारीशक्ति वन्दन को समर्पित जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं के मध्य दौड़ का आयोजन किया गया। अतिथिगण के रूप में पधारे सदर विधायक मा0 योगेश वर्मा एवं अरविन्द गुप्ता - जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, लखीमपुर-खीरी ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया।
दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं को भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता , सदर विद्यायक योगेश वर्मा, नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष, भा.ज.पा., जीतेन्द्र साहनी जी, विद्यालय प्रबन्धक चन्द्र भूषण साहनी , कोषाध्यक्ष तुषार गर्ग व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें