खीरी-स्थानान्तरित डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दी गई विदाई

खीरी-स्थानान्तरित डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को दी गई विदाई





लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती के चलते स्थानांतरित हुईं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सोमवार शाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल को याद करते हुए सभी ने उनके कार्यों की खुलकर सराहना की। पीडी एसएन चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।


सोमवार शाम जिले के अधिकारियों -कर्मचारियों द्वारा ने निवर्तमान डीएम को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम ब्रजपाल सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। 


विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए 

निवर्तमान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सबसे पहले उन लोगों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने उनके साथ टीम भावना के साथ काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिलें में कार्यो का संचालन किया। निवर्तमान डीएम ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी की यादें उनके साथ सदा रहेंगी। साम्प्रदायिक सौहार्द के अपनी अलग पहचान रखने वाले जिले में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जनपदवासियों, जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों के सहयोग व स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि डीएम से उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दक्षताओं व विधाओं को सीखा है। वह मेहनती, कर्मठ, जुझारू प्रवृत्ति की अधिकारी है, उनके पास प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का अपार भंडार है। आपने संयम और सूझबूझ के साथ पूरी टीम भावना के साथ जिले को बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। आपका कार्यकाल सकारात्मक दृष्टिकोण व यादगार पारी के रूप में याद किया जाएगा। आपके नेतृत्व में जिला लगातार सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।


एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने डीएम के कार्यकाल की ना केवल सराहना की बल्कि बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। पूरा जिला उनके कार्यकाल को स्वर्णिम नेतृत्व के रूप में याद रखेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चिलुवाराजू आर ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि आपके मार्गदर्शन में काम किया। अपने कार्यों से आपने सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वह जिले के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा