दृष्टिबाधित बालिकाओं के भविष्य को नई उड़ान: स्पर्श विद्यालय में प्रवेश शुरू

दृष्टिबाधित बालिकाओं के भविष्य को नई उड़ान: स्पर्श विद्यालय में प्रवेश शुरू



लखीमपुर खीरी, 20 अप्रैल। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने दृष्टिबाधित बालिकाओं के शैक्षणिक सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जनपद के नकहा ब्लॉक स्थित जगसड़ में संचालित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इण्टर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 1, 6, 9 एवं 11 में प्रवेश के लिए आवेदन करें। आवासीय स्वरूप वाले इस विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ रहने और भोजन की पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी/ प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि इच्छुक छात्राएं अथवा अभिभावक विद्यालय परिसर अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन लखीमपुर खीरी में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश एवं जानकारी के लिए प्रधानाचार्य/जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी) राजकुमार ( 8189038745), (प्रवक्ता/छात्रावास अधीक्षक) मंगल यादव 7905052157, वरिष्ठ सहायक रामलखन मिश्र 9450378982 से संपर्क कर सकते हैं।


अभिभावकों से अपील करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने कहा कि वे समय रहते आवेदन कर बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।


*प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज* : प्रवेश के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र (सीएमओ द्वारा निर्गत), आधार कार्ड, जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र तथा पूर्व विद्यालय में अध्ययनरत होने की स्थिति में अंक पत्र एवं टीसी अनिवार्य हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा