*जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, सेल्फ सर्वे पर जोर, 07 से 21 मई तक होगी स्व-गणना*
*जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, सेल्फ सर्वे पर जोर, 07 से 21 मई तक होगी स्व-गणना* *सीडीओ अभिषेक कुमार ने गिनाए स्व-गणना के फायदे, प्रतिदिन विभाग दिवस से बढ़ेगी रफ्तार* *सीडीओ की अपील : स्व-गणना में बढ़-चढ़कर आमजन करें भागीदारी, समय पर दर्ज करें अपनी जानकारी* लखीमपुर खीरी 30 अप्रैल। जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। पहले चरण के तहत 7 से 21 मई के बीच होने वाली स्व-गणना को सफल बनाने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों की कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित हुआ। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जनगणना में सेल्फ सर्वे (स्व-गणना) के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे आमजन को कई तरह की सहूलियत मिलती है। उन्होंने बताया कि लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से जानकारी भर सकते हैं, जिससे समय और श्रम की बचत होती है। डाटा की सटीकता बढ़ती है, क्योंकि जानकारी खुद परिवार द्वारा दर्ज की जाती है। गणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होती है। सीडीओ ने लोगों से अपील की कि ...