सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में विद्या भारती योजनानुसार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभव एवं मार्गदर्शन के द्वारा विद्यालय एवं शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘‘विद्वत परिषद गठन’’ का कार्यक्रम आयोजित
‘‘विद्वत परिषद गठन’’ आज दिनांक 09 मई 2026, शनिवार को प्रातः 09ः00 बजे से सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में विद्या भारती योजनानुसार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभव एवं मार्गदर्शन के द्वारा विद्यालय एवं शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘‘विद्वत परिषद गठन’’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने मंचासीन अतिथियों एवं नगर के प्रबुद्ध आमंत्रित विद्वतजनो का परिचय कराया तथा परिषद के विचार एवं कार्य पर प्रकाश डाला। विद्यालय विकास हेतु विद्वत परिषद के प्रभावी संचालन हेतु सुश्री क्षमा टण्डन जी को अध्यक्ष, कर्नल सी0 पी0 मिश्रा जी को उपाध्यक्ष, श्री राम मोहन गुप्ता जी को मंत्री, डा0 विशाल द्विवेदी जी को सह मंत्री तथा डॉ0 आर0के0 जायसवाल जी, डॉ0 शालू गुप्ता जी, श्री एस0पी0 बाजपेई जी, श्री संतोष गौड़ जी, सी0ए0 श्रवण गुप्ता जी, श्रीमती प्रीति दीक्षित जी, श्रीमती प्रेरणा वर्मा पितरिया जी एवं श्री राजेश दीक्षित जी को सद...