गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा बने अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष

गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा बने अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष



*गाजियाबाद*


*गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा को अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष* *नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज मल्होत्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ला की सहमति से की गई।*

*जिला अध्यक्ष नियुक्त होने की घोषणा के बाद पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर* *दौड़ गई। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कपिल शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका* *स्वागत किया।*

*इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि* *कपिल शर्मा लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करते आ रहे हैं।* *उन्होंने हमेशा अपनी कलम के माध्यम से समाज की समस्याओं और सच्चाई को* *प्रमुखता से उठाया है।*

*संघ के सभी पदाधिकारियों ने कपिल शर्मा को नई जिम्मेदारी* *मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि* *वह भविष्य में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी