संदेश

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में विद्या भारती योजनानुसार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभव एवं मार्गदर्शन के द्वारा विद्यालय एवं शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘‘विद्वत परिषद गठन’’ का कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 ‘‘विद्वत परिषद गठन’’   आज दिनांक 09 मई 2026, शनिवार को प्रातः 09ः00 बजे से सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कालेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में विद्या भारती योजनानुसार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के अनुभव एवं मार्गदर्शन के द्वारा विद्यालय एवं शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘‘विद्वत परिषद गठन’’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।    दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। प्राचार्या श्रीमती शिप्रा बाजपेई जी ने मंचासीन अतिथियों एवं नगर के प्रबुद्ध आमंत्रित विद्वतजनो का परिचय कराया तथा परिषद के विचार एवं कार्य पर प्रकाश डाला।  विद्यालय विकास हेतु विद्वत परिषद के प्रभावी संचालन हेतु सुश्री क्षमा टण्डन जी को अध्यक्ष, कर्नल सी0 पी0 मिश्रा जी को उपाध्यक्ष, श्री राम मोहन गुप्ता जी को मंत्री, डा0 विशाल द्विवेदी जी को सह मंत्री तथा डॉ0 आर0के0 जायसवाल जी, डॉ0 शालू गुप्ता जी, श्री एस0पी0 बाजपेई जी, श्री संतोष गौड़ जी, सी0ए0 श्रवण गुप्ता जी, श्रीमती प्रीति दीक्षित जी, श्रीमती प्रेरणा वर्मा पितरिया जी एवं श्री राजेश दीक्षित जी को सद...

आज भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की भव्य मीटिंग का आयोजन ग्राम सभा सेंधौना थाना सिंगाही तहसील निघासन जनपद खीरी में डस पब्लिक स्कूल के कैंपस में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव जी एवं नमन श्रीवास्तव जी की गरिमा में उपस्थिति में मीटिंग की शुरुआत हुई

चित्र
आज भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की भव्य मीटिंग का आयोजन ग्राम सभा सेंधौना थाना सिंगाही तहसील निघासन जनपद खीरी में डस पब्लिक स्कूल के कैंपस में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव जी एवं नमन श्रीवास्तव जी की गरिमा में उपस्थिति में मीटिंग की शुरुआत हुई  जिसमें दूर-दराज से आए हुए लोगों का जन्म उम्र मीटिंग में ग्राम सभा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान जी एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर मोहन सिंह जी एवं जिले के पदाधिकारी गण युगुल किशोर एडवोकेट अपर निदेशक उपनिदेशक से सुरेश कुमार चौहान जिला सचिव शिवकुमार चौहान तहसील महासचिव केदारी लाल चौहान जिला मीडिया प्रभारी रजनीश तिवारी जी तहसील मीडिया प्रभारी शाश्वत तिवारी जी जिला महासचिव अफजल जी सचिव उत्तर प्रदेश घनश्याम जी डॉक्टर जसवंत सिंह चौहान जी अब्दुल हसन मीडिया प्रभारी दीपक सोनी जी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान शिवराज कनौजिया जी पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश कुमार वर्मा जी डॉक्टर एमके शर्मा जी समाजसेवी सरदार दर्शन सिंह जी स्कूल के प्रबंधक डॉक्टर मोहन सिंह जी एवं सक्रिय सदस्य जिब्राइल की मोहम्मद उमर जी अखिलेश कुमार जी अभिनव ...

गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा बने अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष

चित्र
गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा बने अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष *गाजियाबाद* *गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार कपिल शर्मा को अखिल राष्ट्रीय पत्रकार संघ का जिला अध्यक्ष* *नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज मल्होत्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ला की सहमति से की गई।* *जिला अध्यक्ष नियुक्त होने की घोषणा के बाद पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर* *दौड़ गई। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कपिल शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका* *स्वागत किया।* *इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि* *कपिल शर्मा लंबे समय से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता करते आ रहे हैं।* *उन्होंने हमेशा अपनी कलम के माध्यम से समाज की समस्याओं और सच्चाई को* *प्रमुखता से उठाया है।* *संघ के सभी पदाधिकारियों ने कपिल शर्मा को नई जिम्मेदारी* *मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि* *वह भविष्य में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान क...

नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्राना में महायोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई

चित्र
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मिश्राना में महायोद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई  , यहां बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में बताया गया यहां बच्चों ने रणबीच चौकड़ी भर-भर चेतक की वीरता की कविता सुनाई ,बचपन संवारो फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बच्चों से कहा कि आपको पढना है रोज स्कूल आना है गुरु जी का कहना मानना है , साथ ही लोगों से अपील किया कि आप सब धार्मिक स्थलों पर बच्चों को सिक्का नही शिक्षा देने में सहयोग करें ,कवि संजीव मिश्रा व्योम जी ने महाराणा प्रताप जी के जीवन के बारे में बच्चों को बताया, इस मौके पर बच्चों को लेखन सामग्री बांटी गई , सभी ने पुष्प अर्पित कर महायोद्धा महाराणा प्रताप को नमन किया आज के कार्यक्रम में ब्रजेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, कवि संजीव मिश्रा व्योम, रवि श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा पुत्तन, शिक्षक मनोज मिश्रा, रमेश कुमार व अन्य गणमान्य लोग व बच्चे उपस्थित रहें ।

खीरी में ‘स्व-गणना’ का शंखनाद : डीएम-सीडीओ से लेकर विधायकों तक ने मोबाइल से भरा ऑनलाइन प्रपत्र

चित्र
 खीरी में ‘स्व-गणना’ का शंखनाद : डीएम-सीडीओ से लेकर विधायकों तक ने मोबाइल से भरा ऑनलाइन प्रपत्र *स्कूलों में रैली, गांव-शहर में जागरूकता अभियान, 34 सवालों के जवाब देकर खुद भर सकेंगे जनगणना डेटा* लखीमपुर खीरी, 07 मई। देश की पहली डिजिटल जनगणना की दिशा में लखीमपुर खीरी जिले ने जोरदार शुरुआत कर दी है। सात मई से शुरू हुए ‘स्व-गणना’ अभियान में जनप्रतिनिधियों, अफसरों और कर्मचारियों ने खुद आगे आकर ऑनलाइन प्रपत्र भरते हुए आमजन को भी इस राष्ट्रीय महाभियान से जुड़ने का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट से लेकर गांव की चौपाल तक ‘अपनी जनगणना, खुद करें’ का संदेश गूंजता रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम (न्यायिक) समेत विधायक योगेश वर्मा, लोकेंद्र प्रताप सिंह और सौरभ सिंह सोनू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मोबाइल के जरिए अपना स्व-गणना प्रपत्र भरकर अभियान का शुभारंभ किया। जिलेभर में जागरूकता का माहौल नजर आया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में रैलियां निकाली गईं। बच्चों ने स्लोगन, पोस्टर और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को डिजिटल जनगणना के प्रति जागरूक किया...

लखीमपुर खीरी भाजपा की पहली महत्वपूर्ण जिला कार्य समिति एवं योजना बैठक आज नगर के फन मॉल में आयोजित आयोजित हुई

चित्र
 लखीमपुर खीरी भाजपा की पहली महत्वपूर्ण जिला कार्य समिति एवं योजना बैठक आज नगर के फन मॉल में आयोजित आयोजित हुई  जिसमें तीन प्रस्ताव के साथ ही आगामी कार्यक्रमों पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला गोला में आयोजित करने की  भी घोषणा की गई कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रीमती रेखा अरुण वर्मा ने कहा की कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करके पार्टी की रीति नीति को आम जनता के बीच  पहुँचाता है उन्होंने बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की स्थिति बहुत भयावह थी महिलाएं सील भांग होने के डरसे ग्रसित थी युवाओं को रोजगार मांगने पर प्रताड़ित किया जाता था वहां का आम आदमी परेशान हो गया था ऊपर से टीएमसी के गुंडो का आतंक लगातार जारी था और वह बोल भी नहीं सकता था यही कारण है कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उन्हें अवसर मिला उन्होंने भाजपा को ऐतिहासिक मत देकर कमल खिला दिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा की पार्टी रूपरेखा तय करती है कार्यकर्ता जमीन पर...

डिजिटल जनगणना-2027 का बिगुल : घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका*

चित्र
 *डिजिटल जनगणना-2027 का बिगुल : घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका* लखीमपुर खीरी, 06 मई। देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना-2027 की शुरुआत के साथ ही आमजन के लिए एक नई सुविधा का दरवाजा खुल गया है। सात मई से ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 21 मई तक चलेगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर प्रक्रिया को आसान बनाएं। *सीडीओ की बैठक में बनी रणनीति, स्व- गणना अभियान होगा तेज* स्व-गणना प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक अमले को पूरी तरह एक्टिव मोड में ला दिया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी अमित कुमार राय समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिनवार रणनीति तय की गई और जिम्मेदारियां साफ-साफ बांट दी गईं। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि हर स्तर पर मॉनिटरिंग मजबूत रखी जाए, ताकि स्व-गणना अभियान में कहीं कोई ढिलाई न रहे। अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्...