5 दिवसीय बैंकिंग एवं पीएलआई योजना हेतु बैंककर्मियों का संघर्ष जारी
बैंक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काले कपड़ों में किया कार्य 5 दिवसीय बैंकिंग एवं पीएलआई योजना हेतु बैंककर्मियों का संघर्ष जारी लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली के अनुसार लागू करने की मांगों हेतु यूएफबीयू (फोरम) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज विरोध में काले वस्त्र पहनकर बैंकों में कार्य किया, यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग हेतु फोरम के लंबे संघर्ष तथा एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने के बाद भी केंद्र सरकार ने इसे लागू नहीं किया। फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों वाई. के. अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डी.के. सिंह, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, मनमोहन दास, संदीप सिंह ने बताया कि भारतीय बैंक संघ काफी समय पूर्व ही 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए अपनी सहमति दे चुका है, किंतु बैंककर्मी विरोधी केंद्र सरकार इसके लिए अपनी स्वीकृति नहीं दे रही है। यूएफबीयू (फोरम) के वी के माथुर, विभाकर कुशवाहा, बी डी पाण्डेय तथा सुश्री विशाखा वर्मा, स्वाति सिंह आदि नेताओं ने बताया कि क...