5 दिवसीय बैंकिंग एवं पीएलआई योजना हेतु बैंककर्मियों का संघर्ष जारी


बैंक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काले कपड़ों में किया कार्य






5 दिवसीय बैंकिंग एवं पीएलआई योजना हेतु बैंककर्मियों का संघर्ष जारी


लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली के अनुसार लागू करने की मांगों हेतु यूएफबीयू (फोरम) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज विरोध में काले वस्त्र पहनकर बैंकों में कार्य किया, यह जानकारी फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग हेतु फोरम के लंबे संघर्ष तथा एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने के बाद भी केंद्र सरकार ने इसे लागू नहीं किया। 


फोरम के वरिष्ठ पदाधिकारियों वाई. के. अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डी.के. सिंह, एस.के. संगतानी, लक्ष्मण सिंह, मनमोहन दास, संदीप सिंह ने बताया कि भारतीय बैंक संघ काफी समय पूर्व ही 5 दिवसीय बैंकिंग के लिए अपनी सहमति दे चुका है, किंतु बैंककर्मी विरोधी केंद्र सरकार इसके लिए अपनी स्वीकृति नहीं दे रही है।


यूएफबीयू (फोरम) के वी के माथुर, विभाकर कुशवाहा, बी डी पाण्डेय तथा सुश्री विशाखा वर्मा, स्वाति सिंह आदि नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्केल फोर और उससे ऊपर के अधिकारियों सहित शीर्ष प्रबंधन के लिए मनमाने तरीके से पीएलआई योजना (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) लागू करने का भी निर्देश दिया है, जो कि *सुलह प्रक्रिया की अवहेलना है।* अत: बाध्य होकर बैंककर्मी निरंतर संघर्षरत हैं ।


अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते बैंककर्मियों की बैंक प्रबंधन के साथ अतिरिक्त सहयोग न करने की नीति आगे भी जारी रहेगी तथा फोरम की केंद्रीय समिति के निर्देश पर बैंककर्मी अपनी जायज मांगों के लिए आगे भी हड़ताल एवं अन्य आंदोलनात्मक कार्यक्रम करने को तैयार हैं।


अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी