मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की।मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया।

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आमजन से की गई अपील के दृष्टिगत राज्य सरकार की तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में उच्चस्तरीय बैठक की।



उन्होंने ईंधन की खपत कम करने तथा प्रधानमंत्री जी के आह्वान को प्रदेश में व्यावहारिक रूप से अपनाए जाने की अपील की है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी भवनों, घरों, निजी प्रतिष्ठानों आदि में अनावश्यक बिजली का प्रयोग न हो। उन्होंने प्रदेशवासियों से विद्युत बचाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को प्रोत्साहित किया जाए।


मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की संस्कृति को भी प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में बड़ी संख्या में कार्मिक कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन WFH की अनुशंसा के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। राज्य सचिवालय/निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी वर्चुअली की जाएं।


मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों आदि की फ्लीट में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। सार्वजनिक परिवहन, साइक्लिंग, कार पूलिंग तथा ईवी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यूपी में भी हेरिटेज, ईको साइट्स, किले समेत अनेक अच्छे स्थल हैं, वहां भी डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों, शादियों समेत विभिन्न आयोजनों में भारत में बने उपहारों, उत्पादों एवं हस्तशिल्प सामग्रियों को बढ़ावा दें, तथा खाद्य सामग्रियों में तेल का प्रयोग कम किया जाए।


मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक सोने की खरीद न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय ज्वेलर्स एसोसिएशन, व्यापारियों आदि के साथ भी बैठक कर उनकी चिंताओं को दूर करे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी