जंगली नाथ मंदिर में खुलेआम महिला की चेन काटी गई
जंगली नाथ मंदिर में पुलिस की व्यवस्था होते हुए भी चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि महिलाओं की चेन / मंगलसूत्र काटा गया
अनादि जौहरी की विशेष रिपोर्ट
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता बरसाइत की पूजा के लिए मंदिर में गई हुई थी। मंदिर में अव्यवस्थाओं का यह हाल था की पुलिस वहां पर मूक दर्शक बनी हुई देख रही थी कि धक्का मुक्की के बीच में किसी ने शिखा गुप्ता का मंगलसूत्र काट लिया
जब उनको यह बात मंदिर में पता चली तो उनके द्वारा उनको ही दोषी ठहराया गया जबकि काफी शिकायतें की गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई फलस्वरूप उन्होंने आकर जेल चौकी और कोतवाली में अपनी तहरीर दी है
अब देखना यह है कि पुलिस इस बारे में कितनी जल्दी शीघ्र कार्रवाई करके लुटेरों को गिरफ्तार करती है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें