खत्री महिला संगठन की सदस्याओं ने प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में विद्यार्थियों के मध्य कला प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया।
आज दिनांक 13.09.2024 का सुनहरा पल सभी खत्री महिला संगठन की सदस्याओं ने प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में विद्यार्थियों के मध्य कला प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया।
कार्यक्रम का प्रारंभ सभी *सदस्यों का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा* किया गया,तत्पश्चात *द्वीप प्रज्ज्वलित कर माँ सरस्वती के वंदना व आराधना के साथ कार्यक्रम प्रारंभ* किया गया।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी अध्यापिकाओं एवं सदस्यों का विद्यार्थियों को परिचय दिया गया।साथ ही *अध्यक्षा रश्मि महेन्द्र और सचिव कविता शेखर द्वारा संगठन द्वारा की गई समाजसेवा के ३३ वर्ष पूर्ण होने का भी विस्तार दिया* गया।
*विद्यार्थियों द्वारा अत्यंत सुंदर कला प्रस्तुति दी गई* जिसमें से प्रथम,द्वितीय और तृतीय चुनना काफ़ी कठिन हो रहा था, सभी विद्यार्थियों ने एक नए रूप से अपनी कला प्रदर्शित की थी।लगभग ३७ प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।
हमारे सदस्यों द्वारा *प्रथम पुरस्कार शालिनी,द्वितीय प्रिया और तृतीय पुरस्कार राधा* को दिया गया *साथ ही पाँच सांत्वना पुरस्कार भी दिए* गए।
*विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को कलरिंग किट और चॉकलेट्स का भी वितरण* किया गया।
*विद्यालय द्वारा सभी खत्री बहनों के लिए सूक्ष्म जलपान का भी आयोजन* किया गया जिसमें स्वनीति सखी संसार की प्रिया दीक्षित और किरन दीक्षित जी का महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
*विद्यालय के बच्चों द्वारा सभी सदस्यों के लिए अपने हाथों से बनायी हुई प्रस्तुतियों का भेंट* ने सभी का मन हर लिया।
इस कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य *शहर के प्रसिद्ध मेढक मंदिर में प्रभु की कृपा और बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भोलेनाथ की आराधना करने पहुँचे*।वहाँ पर सभी को बहुत ही सुखद आनंद मिला।*सभी सदस्यों ने मिलकर पिकनिक का भी आनंद बाटी चोखा और सेवैयी के साथ उठाया*।
कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्षा श्रीमती रश्मि महेन्द्र,सचिव श्रीमती कविता शेखर और सदस्याएँ तनु महेन्द्र,अंजू शेखर,अनीता शेखर और दुर्गा सेठ ने अपना बहुमूल्य योगदान और समय देकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।
ऐसे ही प्रतिवर्ष प्रगति के उच्च शिखर की कामना करते और आशा करते कि इसी प्रकार संगठन की वर्षगांठ और भी भव्य रूप से सभी के साथ मनाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें