संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

UP पावर कॉर्पोरेशन को तगड़ा झटका, विद्युत नियामक आयोग ने 10% बढ़े टैरिफ को बताया अवैध, उपभोक्ता परिषद की बड़ी जीत !!

चित्र
UP पावर कॉर्पोरेशन को तगड़ा झटका, विद्युत नियामक आयोग ने 10% बढ़े टैरिफ को बताया अवैध, उपभोक्ता परिषद की बड़ी जीत !! आयोग के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद उपभोक्ता परिषद में जश्न का माहौल है। परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन लगातार उपभोक्ताओं पर घाटे का ठीकरा फोड़ने की कोशिश करता रहा है, लेकिन नियामक आयोग ने इस अवैध बढ़ोतरी को खारिज करके यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में कानून और नियमों के तहत ही व्यवस्था चलेगी।  यह राज्य के करोड़ों शहरी और ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं की सामूहिक जीत है।

डीएम, जिलाध्यक्ष, विधायकगण के हाथों सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी

चित्र
खीरी के होनहारों पर बरसी सम्मान की बारिश, मेडल-शील्ड और 21 हजार के चेक पाकर खिल उठे चेहरे डीएम, जिलाध्यक्ष, विधायकगण के हाथों सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी *डीएम ने दिए सफलता के टिप्स और बधाई* *अटल सभागार में सीएम कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग* लखीमपुर खीरी 01 जून। खीरी में सोमवार का दिन टॉपर विद्यार्थियों के लिए खास रहा। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों का भव्य अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमे मेधावियों को प्रोत्साहन राशि की 21 हजार की डेमो चेक के साथ ही शील्ड और मेडल भी प्रदान किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम में डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। इसके बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और सीडीओ अभिषेक कुमार ने मेधावियों क...

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

चित्र
पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन भुगतान में भेदभाव करने, वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य वितरण निगमों को नवगठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल न करने, अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन का लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने, 11 के वी आउटगोइंग फिडरो पर 1 गैंग (१ लाइन मैन 1 पेट्रोल मैन/कुशल श्रमिक 2 अकुशल श्रमिक) के स्थान पर कर्मचारी को तैनात करने, अकुशल श्रमिकों से H-T/L-1 लाइनों, ट्रांसफार्मरों, ब्रेकरों आदि पर कार्य कराने, आउटसोर्स कर्मचारियों कि दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर मृत्यु होने आदि के कारण संघ द्वारा चरण बद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है  जिसके तहत दिनांक 1 जून 2026 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों (लखीमपुर खीरी के प्रत्येक पावर हाउस) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने, दिनांक 2 जून 2026 से प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में जनजागरण करने, दिनांक 3 जून 2026 से माननीय विधायक, माननीय सांसद, माननीय मंत्री एवं अन्य को ज्...

ध्यान दीजिए 1 जून से बैंकिंग, UPI, ATM, LPG गैस, PF और रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक… हर नये महीने की तरह जून 2026 भी कई बड़े बदलाव लेकर आयेगा। 1 जून से बैंकिंग, UPI, ATM, LPG गैस, PF और रेलवे से जुड़े कई नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। कहीं राहत मिलेगी तो कहीं खर्च बढ़ सकता है। *UPI पेमेंट में दिखेगा असली नाम* अब ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त धोखाधड़ी करना आसान नहीं होगा। 1 जून 2026 से जब भी आप किसी को UPI से पैसे भेजेंगे, तो स्क्रीन पर उसी व्यक्ति का बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। यानी अब QR Code स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको साफ पता चल जायेगा कि पैसा किसके खाते में जा रहा है। NPCI ने बढ़ते साइबर फ्रॉड और फर्जी UPI अकाउंट्स पर रोक लगाने के लिये यह बड़ा कदम उठाया है। इस बदलाव से गलत नंबर पर पैसे भेजने और फर्जी नाम से ठगी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। *ATM से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा* जून महीने में कई बैंक ATM ट्रांजेक्शन के नियमों में बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, कैश निकालना, बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट निकालना जै...

वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया एकजुटता का संदेश

चित्र
वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया एकजुटता का संदेश            अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनूप गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित दास व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मंचासीन रहे। समारोह का शुभारंभ प्रार्थना के साथ किया गया। इसके उपरांत समाजसेवी स्वर्गीय दिलीप गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदान को स्मरण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्...