अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभा यात्रा और आम सभा की बैठक हुई आयोजित ।
अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभा यात्रा और आम सभा की बैठक हुई आयोजित ।
जिला ब्यूरो चीफ विजय कुमार पांडेय
हिण्डौन सिटी जिला करौली
हिण्डौन सिटी।कलश मोटरसाइकिल रैली के साथ भव्य झांकियो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में अग्र महिलाएं और पुरुष दिखे।अग्रवाल समाज हिण्डौन सिटी द्वारा सोमवार को 9 बजे से कंबलवाल बगीची से निकली भव्य शोभायात्रा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सतेंद्र आर्य और महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने बताया कि अग्रसेन जयंती को भव्य बनाने हेतु महिलाओं ने एक ही रंग के ड्रेस कोड पहनकर सिर पर कलश धारण किया तथा भव्य झांकियां के साथ साथ अग्रवाल युवा संगठन द्वारा एक विशाल मोटरसाइकिल रैली और दो गुड सवार और महाराजा अग्रसेन रथ के साथ आकर्षक झलकियां मन मोह रही थी तथा शोभा यात्रा मै कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई निशुल्क सहभोज मै 15000 से अधिक अग्र बंधु और महिलाएं शामिल हुऐ जो की प्रसिद्ध हलवाईयों की टीम द्वारा स्वादिष्ट सहभोज तैयार किया गया जिसमें 35 से अधिक हलवाई एवं सहयोगियों द्वारा बनाया गया जिसमें अनेकों भट्ठियां लगाई गई हैं व 75 साल से ऊपर के बुजुर्गों का सम्मान किया गया और नव नियुक्त अग्रवाल कर्मचारियों का जयंती के दिन सम्मान किया गया तथा विद्यार्थियों का 90% से ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान किया गया तथा जयंती के दिन अग्रवाल भामाशाहों का सम्मान किया गया तथा ज्यादा तर अग्र बंधुओं ने अपने निवास व प्रतिष्ठान पर दीप जलाए गए और जयंती को धूम धाम से मनाया गया जयंती का शुभारंभ प्रात 5:30 प्रभात फेरी अग्रवाल धर्मशाला कटरा बाजार से प्रारंभ होकर व दूसरी प्रभात फेरी आर्य समाज मोहन नगर से वह तीसरी प्रभात फेरी अग्रवाल पत्थर वालों की धर्मशाला से निकली व शोभा यात्रा प्रातः 9 बजे कंबल वालों की बगीची से शुरू हई जिसमें हजारों की संख्या में कलशो के साथ मोटरसाइकिल रैली व भव्य झांकियां के साथ अग्रसेन महाराज की विशाल शोभा यात्रा निकाली शोभायात्रा का प्रथम स्वागत कम्बलबाल बगीची द्वारा तथा दूसरा अग्रसेन पत्थर व्यवसाय संघ द्वारा तथा तीसरा स्वागत चंद्र मोहन राधा मोहन मित्तल द्वारा किया गया जिसमें जयंती मै सभी अग्र बंधु एवं महिलाओं को स्वागत गिफ्ट दिया गया चतुर्थ स्वागत कर्मचारी सेवा समिति द्वारा और पांचवा नई मंडी समिति द्वारा किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर जयंती का स्वागत हेतु 21 से ज्यादा स्वागत द्वार भामाशाहों द्वारा लगाएं गए जयंती के दिन ही दोपहर 1:15 बजे अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया तथा सहभोज 12:15 बजे से रात्रि तक चला तथा आम सभा की बैठक दोपहर 2:00 बजे से श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि एशियन कैंसर जयपुर के डॉ. मामराज गुप्ता और सभा की अध्यक्षता गोपाल लाल आरोदा बालों ने की आम सभा का प्रारंभ महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी जी के चित्रपट के समझ द्वीप प्रज्ज्वलित मुख्य अतिथि डॉ. मामराज गुप्ता और विशिष्ट अतिथि ओ एस डी सतीश गुप्ता अध्क्षता कर रहे गोपाल लाल आरोदा और समाज अध्यक्ष सतेंद्र कुमार आर्य अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष रामदयाल पटवारी अग्रवाल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष मदन मोहन गुप्ता अग्रवाल जन चेतना के अध्यक्ष भरत लाल अग्रवाल रीको अध्यक्ष ओमप्रकाश मोरड़ा महिला समाज अध्यक्ष गीता देवी युवा संगठन अध्यक्ष राहुल बंसल समाज महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने किया आम सभा मै प्रतिभाओं के सम्मान के साथ-साथ अग्रसेन जी महाराज की माला की बोली लगाई गई महाराजा अग्रसेन की माला की बोली विजय संगई कीर्ति संगई आशीष बंसल कैटरिंग बालों तथा राधामोहन द्वारा लगाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया आम सभा और शोभा यात्रा मै मुकेश खंडीप मुकेश जैतवाल ललित जैतवाल डा आनंद समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता चतुर्भुज गोयल मनीष आर्य कपूर जिंदल विजय गोयल पूजा सिंगल अनीता मित्तल रचना गुप्ता वर्षा अग्रवाल उमेश मित्तल प्रकाश खेडिया मोहन भुसावरिया मोहन तालछिड़ी ईश्वर आर्य माया गोयल धर्मेंद्र एडवोकेट नरेश कलसादिया प्रेम चंद गुप्ता आशा बंसल चतुर्भुज हरिमोहन गुप्ता आदि हजारों की संख्या में अग्र बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रहे कार्य क्रम का संचालन एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका एवं दिलीप गुप्ता द्वारा किया गया शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा कंबल बाल बगीची से प्रारंभ होकर अग्रसेन क्लॉथ मार्केट से तहसील रोड मोहन नगर जगदंबा मार्केट नई मंडी शिवालय होकर श्री अग्रसेन पत्थर वालों की धर्मशाला में पहुंची एवं शोभा यात्रा का समापन कॉलेज प्रांगण में हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें