संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थाना मिश्रित पुलिस टीम द्वारा नाबालिक सम्बन्धी अपराध के एक प्रकरण में वांछित अभियुक्त सत्यपाल को गिरफ्तार किया गया है।

चित्र
थाना मिश्रित पुलिस टीम द्वारा नाबालिक सम्बन्धी अपराध के एक प्रकरण में वांछित अभियुक्त सत्यपाल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियोग में वादिनी सोमवती पत्नी अमित नि०ग्राम बलियापुर थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर द्वारा थाना कोतवाली मिश्रिख पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि मेरी ही गांव का रहने वाला सत्यपाल पुत्र बेचेलाल मेरे घर के बाहर आया और मेरी पुत्री को पकडकर उसके कपडो में हाथ डाल कर सहलाने लगा, गुप्तागो पर हाथ लगाने लगा। मेरी पुत्री के चिल्लाने पर मैं घर से बाहर आयी तो वह मुझे देख कर मौके भाग गया। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली र्माि 1/2 सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर अभियुक्त सत्यपाल की संलिप्तता प्रकाश में आई। तत्पश्चात थाना कोतवाली मिश्रिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही

अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने, संतो महात्माओं के पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय भूईफोर्वानाथ मंदिर पर पहुंचकर शिव मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हनुमान जी मंदिर के पुजारी को पटका पहनाकर माल्यार्पण कर फल एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया

चित्र
लखीमपुर खीरी संत गुरु रविदास जयंती की 650 जयंती पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज व्यास पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर जिले के विभिन्न मंदिरों भाजपा पदाधिकारी ने पहुंचकर मंदिर के पुजारी का सम्मान किया  वही अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने, संतो महात्माओं के पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय भूईफोर्वानाथ मंदिर पर पहुंचकर शिव मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं हनुमान जी मंदिर के पुजारी को पटका पहनाकर माल्यार्पण कर फल एवं दक्षिणा देकर सम्मानित किया इस मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा जितेंद्र साहनी भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द्र मिश्रा नगर अध्यक्ष देव दत्त चड्डा सत्येंद्र गुप्ता रामकृष्ण गांधी मौजूद रहे

‘‘गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम’’

चित्र
‘‘गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम’’ आज दिनांक 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘गुरु दक्षिणा‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती विनीता त्रिपाठी जी, जिला कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु हमारा जीवन बनाते हैं, संवारते है एवं हमारे अन्दर के विकारों जैसे अज्ञानता, संशय आदि का अन्त कर हमारे अन्दर आत्मविश्वास और ज्ञान का प्रकाश उत्पन्न करते हैं। हमारे जीवन में माता-पिता हमें जन्म देते हैं, लेकिन सही और गलत का अंतर हमें सिर्फ एक गुरु ही सिखाता है। गुरु वह दीपक है जो खुद जलकर हमारे जीवन से अज्ञानता के अंधकार को मिटाता है और हमें ज्ञान के प्रकाश से भर देता है। *चाहे वह हमारे स्कूल के शिक्षक हों, हमारे माता-पिता हों या जीवन की राह दिखाने वाले मार्गदर्शक, वे सभी हमारे गुरु हैं।* उन्होंने कहा कि हमने भगवा ध्वज क...

रेल प्रसासन की मजदूर विरोधी नीतियों, रेलवे निजीकरण , NPS/UPS, नए लेबर कोड के विरोध मे सभी रेलकर्मी एकजुट-----कामरेड रत्नेश वर्मा

चित्र
सोनपुर D.R.M. ऑफिस के सामने हुआ ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का विशाल जन आंदोलन सभा । रेल प्रसासन की मजदूर विरोधी नीतियों, रेलवे निजीकरण , NPS/UPS, नए लेबर कोड के विरोध मे सभी रेलकर्मी एकजुट-----कामरेड रत्नेश वर्मा *नई श्रम नीति, निजीकरण, NPS/UPS कर्मचारी हित मे नहीं । --------------------------संदीप पासवान* *आज दिनांक-28/07/2026 दिन मंगलवार को सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास रेलवे कर्मचारियों के बीच नई श्रम नीति, निजीकरण, NPS/UPS के विरोध स्वरुप विशाल ऐतिहासिक सभा संपन्न हुआ। सभा शुरू होने से पूर्व ECREU द्वारा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध मे सोनपुर स्टेशन से DRM ऑफिस तक रैली और जुलुस निकाला गया ।सभा की अध्यक्षता ECREU के मंडल अध्यक्ष कामरेड झुंन्नू कुमार तथा संचालन सोनपुर के मंडल सचिव का• संदीप पासवान ने किया। उपस्थित रेलवे कर्मचारियों से 09 अगस्त /2026 को सभी मंडल , शाखा स्तर पर लेबर कोड, NPS/UPS, निजीकरण के विरुद्ध होनेवाले विशाल जन कन्वेंशन मे भाग लेने की अपील की गयी। सभा के दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए खूब नारेवाजी...

सीतापुर हरदोई मार्ग के दाधीच महंत पुलिया के पास कई महीनो से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना और हो सकता है जान और माल का नुकसान

सीतापुर हरदोई मार्ग के दाधीच महंत पुलिया के पास कई महीनो से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें बरसात का पानी भर गया है  कई बार ऑटो व मोटरसाइकल उन गड्ढों में पलट चुकी है, सवारियों को बहुत चोटे लग चुकी हैं  अमानवीयता की हद तो इस प्रकार है की जिम्मेदार आदमी व अधिकारी कोई गडढो का ध्यान नहीं दे रहा है  जनता में इस बात की चर्चा हो रही है कि आए दिन जो बड़ी-बड़ी गाड़ियां निकलती है वह कई बार पलटते पलटते बची हैं जिस दिन बड़ी गाड़ी पलट जाएगी और ऊपर वाला ना करें कई जान अगर चली गई तब क्या होगा मिश्रिख की जनता का कहना है कि हरदोई सीतापुर मार्ग दधीच महन्त की पुलिया के पास रोड पर बने हुऐ बड़े-बड़े गडढोकी मरम्मत की जाए वर्ना किसी दिन बड़ी गाड़ी पलटने ने से बड़ी घटना हो सकती है   उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यरो चीफ ओमकार त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतापगढ जिलाधिकारी महोदय जी के कार्यालय पर ज्ञापन दीया

चित्र
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतापगढ जिलाधिकारी महोदय जी के कार्यालय पर ज्ञापन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात कुमार उमर वैश्य , विजय सिंह जिलाध्यक्ष, आदि लोग मौजूद रहें शिवपाल यादव ने पिछड़ा वर्ग व दलित जातियों पर अभद्र टिप्पणी किया उसके विरोध में

धोखाधड़ी करके फरार मंजूर आलम गिरफ्तार

चित्र
मिश्रिख जिला सीतापुर का निवासी जिसका नाम मंजूर आलम है काफी दिनों से चर्चा में था कि धोखाधड़ी मामले में बाहर भाग गया था  सीतापुर की टीम ने सीतापुर में ही जासूसी द्वारा चलाया गया अभियान में पकड़ा गया  ,,,,, उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यूरो चीफ ओमकार त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीतापुर

'आस्था रहेगी, जोखिम नहीं'..जालिमनगर घाट का डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, स्नान पर रहेगी रोक

चित्र
'आस्था रहेगी, जोखिम नहीं'..जालिमनगर घाट का डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, स्नान पर रहेगी रोक *कटान क्षेत्र का जायजा लेकर बोले डीएम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, स्नान की जगह उपलब्ध कराया जाएगा पवित्र जल* लखीमपुर खीरी, 23 जुलाई। आगामी श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम अंजनी कुमार सिंह एवं एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने तहसील एवं थाना धौरहरा क्षेत्र अंतर्गत जालिमनगर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों से संवाद कर वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेनानायक द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर/बाढ़ आपदा बचाव राहत दल संतोष कुमार मीणा, एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम, एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, बीडीओ सर्वेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों एवं नदी के कटान को देखते हुए श्रद्धालुओं के नदी में स्नान पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था का सम...

पौराणिक दधीच तीर्थ मिश्रिख का बुरा हाल प्रतिदिन हजारों की संख्या में मर रही है मछलियां प्रशासन उदासीन तीर्थ यात्रियों का धीरे-धीरे आना हो रहा है कम

चित्र
पौराणिक दधीच तीर्थ मिश्रिख जिला सीतापुर में स्थित है जिसका उल्लेख वेद पुराणों में भी आता है  आज दाधीच तीर्थ विकास व रख रखाव से दूर है दधीच तीर्थ का जल निकासी 10 - 15 साल पहले पहले होता रहा है अब वह जल निकासी का नाला विलुप्त हो गया है जिससे दधीच तीर्थ में पड़ी मछलियां बरसात में हर वर्ष मरा करती हैं  जो तीर्थ के प्रशासक की गलतियों से वह देख रेख के कारण तीर्थ के मछलियों का मरना जारी है मछलियां हर साल 2/3 डाला मर जाती है जिससे तीर्थ के जल में बहुत बदबू आती है  आए हुए श्रद्धालु तीर्थंके जल का मार्जिन भी लेने से कतरा रहे हैं कस्बा मिश्रिख तीर्थ के जनता का कहना है कि तीर्थ के चारों तरफ बाउंड्री बनाने का कार्य किया जा रहा है जिससे परिक्रमा पथ कही कही बहुत कम हो रहा है तीर्थ के चारों तरफ बाउंड्री उठ जाने पर परिक्रमा मार्ग बहुत कम हो जाएगा  बाउंड्रीवाल ना उठाकर दधीच तीर्थ के जल की निकासी का कार्य किया जाए जिससे तीर्थ के मछलियों द्वारा तीर्थ की शोभा बढ़ सके और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सके,,,,  उमा प्रकाश समाचार पत्र से ब्यूरोचीफ ओंकारनाथ त्रिपाठी तहसील मिश्रिख जिला सीता...

पत्रकार प्रभात के साथ हो रही है गुंडागर्दी चौकी चार्ज के फोन करने पर भी नहीं आया रंगदारी मांगने वाला

चित्र
पत्रकार प्रभात के साथ हो रही है गुंडागर्दी चौकी चार्ज के फोन करने पर भी नहीं आया रंगदारी मांगने वाला पत्रकार प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की वह रंजीतपुर चिलबिला थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ के निवासी है। प्रतापगढ़ के रहने वाले कालीचरण सोनी सुत अज्ञात निवासी श्याम बिहारी गली. ठठेरी बाजार, चौक प्रतापगढ़ का निवासी है, वही पर बाटी चोखा का दुकान करता है। घटना दिनांक 15.07.2026 ई0 समय लगभग 06:30 शाम की है। उक्त कालीचरण सोनी चिलबिला चौराहे पर खडे होकर प्रार्थी को माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। इसके पूर्व में भी ऐसा कृत्य कर चुका है। उनके मना करने पर आमादा फौजदारी पर उतारू हो जाता है। पत्रकार प्रभात से रंगदारी मु0 50,000/-रू0 की मांग करता है। रंगदारी न मिलने पर पत्रकार को आये दिन गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए कहता है कानून हमारा कुछ नहीं कर पायेगा। हमारी राजनीति में बहुत पकड़ है। पत्रकार प्रभात में प्रथम दृश्य सूचना देते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि अगर प्रार्थी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कालीचारण सोनी उपरोक्त की होगी।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में 13 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म (दुष्कर्म) करने के गंभीर आरोप में यूपी पुलिस के निलंबित सिपाही अनुराग तोमर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में 13 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म (दुष्कर्म) करने के गंभीर आरोप में यूपी पुलिस के निलंबित सिपाही अनुराग तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने और पीड़ित की मां द्वारा रहरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई है।  बताते चलें कि आरोपी अनुराग तोमर वर्ष 2015 बैच का कांस्टेबल है, जो मूल रूप से बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही निलंबित किया जा चुका था।  पीड़ित बालक की मां के अनुसार, करीब 15-20 दिन पहले आरोपी सिपाही उनके बेटे को रहरा ब्लॉक के पास स्थित एक सुनसान खंडहर में ले गया था और वहां उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।  वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। साक्ष्य और तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला (FIR) दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

गाजियाबाद: छात्रा के साथ कथित मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद: छात्रा के साथ कथित मारपीट का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से की कार्रवाई की मांग *गाजियाबाद* *गाजियाबाद। सेकंड पटेल नगर स्थित चौधरी छबील दास पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक* *पुष्पेंद्र पर कक्षा 8-सी की छात्रा यशिका शर्मा के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।* *परिजनों के अनुसार, शिक्षक ने कक्षा के दौरान छात्रा के सिर पर जोर से किताब मार दी, जिससे उसे चक्कर आने लगे। आरोप है* *कि स्कूल से घर लौटने पर छात्रा काफी घबराई हुई थी और रोते हुए उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई।* *परिजनों का कहना है कि यशिका शर्मा बचपन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही है। उसकी स्कूल में उपस्थिति* *भी स्वास्थ्य कारणों से कम रहती है तथा उसके दो ऑपरेशन भी हो चुके हैं। ऐसे में इस तरह की घटना ने परिवार* *की चिंता और बढ़ा दी है* *अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और प्रधानाचार्य से मांग की है* *कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र या* *छात्रा के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो। उनका कहना है कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा देने की जिम...

विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्देमातरम् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्र
वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई प्रतियोगिता आज दिनाँक 14.07.2026 दिन मंगलवार को विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्देमातरम् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं में छात्राओं ने लयबद्ध तरीके से वन्देमातरम् का सम्पूर्ण गायन किया। जिसमें कक्षा षष्ठ-क को प्रथम, कक्षा नवम-क को द्वितीय तथा द्वादश-ख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती डॉ० सीमा मिश्रा, प्रवक्ता श्रीमती पुष्पलता बाजपेई जी एवं श्रीमती रश्मि दीक्षित उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ० सीमा मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित हमारे राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की रचना को 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, शक्ति और बलिदान का प्रतीक है। 1875 के दशक में रचे गए इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राण फूँक दिए थे। जब ब्रिटिश हुकूमत ने इस पर पाबंदी लगानी चाही, तब यह गीत क्रांतिकारियों क...

विजय अग्रवाल जी का उल्लेख किए बिना लखीमपुर खीरी जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास अधूरा है।

चित्र
विजय अग्रवाल जी का उल्लेख किए बिना लखीमपुर खीरी जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास अधूरा है। लखीमपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र कार्यवाह, विद्या भारती के क्षेत्रीय महामंत्री एवं अध्यक्ष, गुरुतर उत्तरदायित्व निभाने वाले, पृकति भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्यालय के संस्थापक संरक्षक श्री विजय जी अग्रवाल 'बाबू जी' की जयन्ती सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कालेज में हार्दिक श्रद्धा के साथ मनाई गई। इसमें उनके विराट व्यक्तित्व, कालजयी कृतित्व को सादर नमन किया गया। कार्यक्रम का भावपूर्ण शुभारम्भ विजय अग्रवाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं विद्यालय की विद्वत परिषद के सम्मानित सदस्य श्री राजेश दीक्षित जी ने विजय अग्रवाल को एक कुशल प्रशासक, संगठक एवं मूल रूप से एक परिपूर्ण एवं वास्तविक स्वयंसेवक बताया गया। उन्होंने बताया कि विजय अग्रवाल जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने वाले, समस्याओं से न घबराने वाले, प्रतिकूलताओं में अपना मानसिक सन्तुलन, धैर्य न खोने वाले विजयी व्यक्तित्...

वैश्य समाज में उत्तर प्रदेश माननीय नंद गोपाल नंदी जी का पुनर्जन्म उत्सव कार्यक्रम मारवाड़ी मंदिर में बड़े धूमधाम से बनाया गया

चित्र
वैश्य समाज में उत्तर प्रदेश माननीय नंद गोपाल नंदी जी का पुनर्जन्म उत्सव कार्यक्रम मारवाड़ी मंदिर में बड़े धूमधाम से बनाया गया साथ में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव, राजू अग्रवाल, श्याम जी गुप्ता, किरण अग्रवाल ,पन्नालाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे 

विश्व जनसंख्या दिवस पर नवदिशा की पहल, ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन का दिया संदेश

चित्र
 विश्व जनसंख्या दिवस पर नवदिशा की पहल, ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन का दिया संदेश लखीमपुर खीरी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब नवदिशा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या नियंत्रण एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में शहर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने ग्रामीण महिलाओं को बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति विस्तार से जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. श्वेता ने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार और समाज की साझा जिम्मेदारी है। जागरूकता और सही जानकारी से ही स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित समाज का निर्माण संभव है। क्लब की अध्यक्षा नीतू अग्रवाल ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों पर निरंतर दबाव बढ़ा रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह परिवार नियोजन एवं जनसंख्या संतुलन के प्रति जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी ...

2 जुलाई 2026 को पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन एवं संगठन के बीच हुई बैठक में बनी सहमति का कार्यवृत्त जारी न करने के कारण स्थगित धरना प्रदर्शन को पुनः आरंभ करने के संबंध में।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ। विषय: 2 जुलाई 2026 को पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन एवं संगठन के बीच हुई बैठक में बनी सहमति का कार्यवृत्त जारी न करने के कारण स्थगित धरना प्रदर्शन को पुनः आरंभ करने के संबंध में। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आउटसोर्स (निविदा/संविदा) कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा 24 जून 2026 को शक्ति भवन, लखनऊ पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। किंतु 22 जून 2026 को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को ध्यान में रखते हुए उक्त धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में लाइनमैन का कार्य कराने हेतु अनुबंध न करना, वेतन ₹18,000 निर्धारित न करना, प्रबंधन के स्वयं के आदेश का उल्लंघन करते हुए लगभग 25,000 आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाना, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद मानक समिति की रिपोर्ट उपलब्ध न कराना, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश न लगाना तथा प्रबन्धन द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन एवं अन्य उर्जा निगमों को नव गठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने का विरोध...

दधीच कुंड तहसील मिश्रित जिला सीतापुर में स्थित है जो वेद पुराण में भी दधीच जी का उल्लेख लिखा हुआ है आज दधीच की बहुत दयनीय स्थित है हर वर्ष बहुत बड़ी संख्या में मर रही है मछलियां परंतु प्रशासन है बेखबर

चित्र
दधीच कुंड तहसील मिश्रित जिला सीतापुर में स्थित है जो वेद पुराण में भी दधीच जी का उल्लेख लिखा हुआ है आज दधीच  की बहुत दयनीय स्थित है हर वर्ष बहुत बड़ी संख्या में मर रही है मछलियां परंतु प्रशासन है बेखबर हर वर्ष बरसात में मछलियां एक 2 डाला मर जाती है जिसको नगर पालिका मिश्रित के अधिकारियों को कोई परवाह नहीं नहीं है दधीच पुजारी राहुल शर्मा ने कई बार फोन किया परंतु नगर पालिका के कर्मचारियों ने अनसुनी कर दी और और कुंड में मछली बचाने की की कोई दवाई नहीं डाली गयी ब्लकि जमादार भेज कर मरी मछलियों को दधीच कुन्डसे निकलना शुरू कर दिया  हर बरसात में दधीच तीर्थ की मछलियां दो-तीन डाला मर जाती है हर वर्ष की भांति इस समय भी मछलियां काफी संख्या में मर गई है सूत्रों के अनुसार दधीच तीर्थ के चारों तरफ दीवाल बनाने का अधिकारियों का प्लान चल रहा है  मिश्रिख की जनता का कहना है कि दीवाल ना बनाकर दधीच तीर्थ के जल निकासी का कार्य किया जाय ताकि मछलियां न मर सकेें और तीर्थ का जल साफ हो सके  मिश्रिख तीर्थ की जनता का कहना है कि तीर्थ के जल निकासी का कार्य किया जाए ताकि आए हुए बहुत दूर के पर्यट...

वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब नवदिशा की 'आम पार्टी', वृद्धजनों संग बांटी खुशियां

चित्र
 वृद्धाश्रम में इनरव्हील क्लब नवदिशा की 'आम पार्टी', वृद्धजनों संग बांटी खुशियां लखीमपुर खीरी। सेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए इनरव्हील क्लब नवदिशा ने स्थानीय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच 'आम पार्टी' का आयोजन किया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धजनों को आम, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की तथा उनके साथ समय बिताकर आत्मीयता का संदेश दिया। आयोजन के दौरान वृद्धजनों ने सदस्यों के साथ आम का आनंद लिया। स्नेह और अपनत्व से भरे इस कार्यक्रम ने वृद्धाश्रम में खुशी का माहौल बना दिया। वृद्धजनों के खिलते चेहरों और उनके आशीर्वाद ने कार्यक्रम को भावुक एवं यादगार बना दिया। क्लब का सेवा मंत्र "सेवा परमो धर्मः" इस अवसर पर साकार होता दिखाई दिया।  कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौरी गुप्ता, कनक बरनवाल,सारिका गुप्ता,नीतू अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

दिवंगत कामरेड आर एन ठाकुर जी के स्मृति मे शोक-सभा का आयोजन किया गया ।

चित्र
दिवंगत कामरेड आर एन ठाकुर जी के स्मृति मे शोक-सभा का आयोजन किया गया । *3 मिनट का मौन* ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन के साथियों के द्वारा आज दिंनांक-06/07/2026 क़ो रक्सौल मे ऐक्टू ( AICCTU) के संस्थापक सदस्य कॉमरेड आर. एन. ठाकुर जी के निधन पर शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । रक्सौल स्टेशन के पास रेलवे कर्मचारियों के द्वारा कामरेड आर• एन• ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद तीन मिनट का मौन रखा गया । ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के केंद्रीय संयुक्त सचिव कामरेड रत्नेश वर्मा के नेतृत्व मे रेलवे के सभी विभाग मे कर्मियों के द्वारा दो से तीन मिनट का मौन रखकर दिवंगत कामरेड क़ो श्रंद्धांजलि दि गयी। कामरेड रत्नेश वर्मा ने   ​अत्यंत दुखी और भारी मन से बताया कि हमारे मार्गदर्शक, जुझारू मजदूर नेता और ऐक्टू (AICCTU) के संस्थापक सदस्य सह बिहार राज्य महासचिव कॉमरेड आर. एन. ठाकुर जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हमारे पूरे संगठन , मजदूर आंदोलन और वामपंथी चेतना के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ​कॉमरेड आर. एन. ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन शोषितों, वंचितों और...

उमा प्रकाश समाचार पत्र के संवाददाता मनीष धवन को किया गया सम्मानित

चित्र
उमा प्रकाश समाचार पत्र के संवाददाता मनीष धवन को किया गया सम्मानित क्षत्रिय सेवा सद भाव समिति द्वारा राजा लोन सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 जिला पंचायत सभागार में हुआ 

क्षत्रिय सेवा सद भाव समिति द्वारा राजा लोन सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 जिला पंचायत सभागार में हुआ

चित्र
क्षत्रिय सेवा सद भाव समिति द्वारा राजा लोन सिंह प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 जिला पंचायत सभागार में हुआ  जिसमें मुख्य अतिथि बलवीर सिंह गढ़ मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे