संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में एक भावपूर्ण एवं अनोखा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया।

चित्र
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में मनाया स्नेह और अपनत्व का पर्व लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृद्धाश्रम में एक भावपूर्ण एवं अनोखा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनत्व प्रदान किया। घर-परिवार से दूर रह रहे बुजुर्ग अपने परिजनों को याद कर भावुक हो उठे। नवदिशा की सदस्यों ने उनके हाथों में राखी बाँधकर उनके साथ खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान बुजुर्गों के साथ बिताए गए पल सभी के लिए भावुक और अविस्मरणीय अनुभव रहे। इस अवसर पर बुजुर्गों के बीच मिठाइयाँ, समोसे, केले आदि खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों को यह एहसास कराना था कि वे अकेले नहीं हैं, समाज और अपनत्व का परिवार सदैव उनके साथ है। कार्यक्रम में नवदिशा की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, रत्ना गुप्ता सहित क्लब की अनेक सदस्या उपस्थित रहीं।

इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों—गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC), आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक विद्यक सभा कॉलेज—में तीन दिवसीय Self Defence Training का आयोजन किया गया।

चित्र
 छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर लखीमपुर। इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तीन विद्यालयों—गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC), आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं गुरु नानक विद्यक सभा कॉलेज—में तीन दिवसीय Self Defence Training का आयोजन किया गया। प्रोफेशनल ट्रेनर श्री शिवम शुक्ला ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्टिक, हेलमेट, चाकू तथा हाथों के प्रयोग से विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। क्लब का उद्देश्य छात्राओं को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास और साहस के साथ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं आत्मरक्षा के प्रति सजगता बढ़ी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नीतू अग्रवाल सहित मंजू बरनवाल, शालिनी, विभा, सारिका, गुंजन, प्रीति एवं कनक ने प्रशिक्षण के दौरान अपना सहयोग एवं सक...

दुर्गा शक्ति नागपाल पर जज को फोन करने का आरोप. HC ने प्रथमदृष्टया माना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रहार.

चित्र
 Update...  गोंडा भूमि विवाद मामले में हाई कोर्ट सख्त.  सिविल जज शबीना खान को प्रभावित करने का आरोप.  मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल पर आरोप.  दुर्गा शक्ति नागपाल पर जज को फोन करने का आरोप. HC ने प्रथमदृष्टया माना न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर प्रहार.  लंबित केस पर जज से फोन पर बातचीत पर उठे सवाल.  जज शबीना खान ने फोन कॉल की जानकारी जज को दी.  जज ने केस गोंडा की दूसरी अदालत में किया ट्रांसफर.  कॉल के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता-HC. मंडलायुक्त ने फोन करने से इनकार नहीं किया-हाई कोर्ट.  ‘केस में पक्षकार का जज से सीधे संपर्क गंभीर मामला’.  मामला आपराधिक अवमानना के तहत विचार योग्य- HC. ज्योति विद्या मंदिर स्कूल, नगर पालिका का भूमि विवाद.  नजूल भूमि पर स्कूल भवन निर्माण को लेकर विवाद...

यूपी की महिला IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह देवीपाटन मंडल की कमिश्नर हैं।

चित्र
यूपी की महिला IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह देवीपाटन मंडल की कमिश्नर हैं।  गोंडा जिले में सीनियर डिवीजन की सिविल जज शबीना खान ने IAS अफसर के खिलाफ जिला जज को लेटर लिखा- कमिश्नर अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। एक लंबित मुकदमे को लेकर मुझ पर अनुचित दबाव बनाया, हाईकोर्ट में शिकायत करने की धमकी दी। मेरे संस्कारों पर सवाल उठाए। इससे मैं आहत हूं। जज ने लेटर में महिला IAS अफसर से आई कॉल का पूरा ब्योरा दिया। अनुरोध किया कि संबंधित केस को किसी अन्य अदालत में ट्रांसफर कर दिया जाए। उनके अनुरोध के बाद यह मुकदमा गोंडा सीनियर डिवीजन के सिविल जज एफटीसी नवीन की अदालत में ट्रांसफर किया गया है। 24 अगस्त यानी आज इस केस की सुनवाई है।

कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस का एक्शन: 9 NBW वारंट पर आरोपी इमरान नवाब गिरफ्तार

चित्र
कोर्ट के आदेश पर रायपुर पुलिस का एक्शन: 9 NBW वारंट पर आरोपी इमरान नवाब गिरफ्तार राजधानी रायपुर की डी.डी. नगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। धारा 138 (चेक बाउंस) के मामलों में माननीय कोर्ट द्वारा जारी किए गए 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।  साल 2021 से जुड़ा है मामला सूत्रों के अनुसार, यह मामला साल 2021 में एचडीडी (HDD) मशीन खरीदी के नाम पर हुए कथित 39 लाख रुपये के लेनदेन और चेक बाउंस से जुड़ा है।  पीड़ित पक्ष द्वारा कोर्ट में धारा 138 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।  मामले की सुनवाइयों के दौरान आरोपी के उपस्थित न होने पर न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ 9 गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर पुलिस को उसे पेश करने का आदेश दिया था। न्यायालय में किया जाएगा पेश अदालत के इसी वारंट के आधार पर डी.डी. नगर पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी इमरान नवाब को हिरासत में ले लिया है।  आरोपी को थाने लाकर गिरफ्तारी की आवश्...

काव्य मंथन मंच द्वारा आयोजित हुआ 51 कवियों का समागम।

चित्र
काव्य मंथन मंच द्वारा आयोजित हुआ 51 कवियों का समागम। _____________________ लखीमपुर शहर के हरि शगुन मैरिज लॉन में काव्य मंथन मंच के तत्वाधान में शिवानी कटियार की स्मृति में आयोजित हुआ 51 कवियों का समागम जिसमें देश के अलग अलग प्रदेशों एवं जिलों से आए 51 कवियों का काव्यपाठ एवं सम्मान समारोह हुआ जिसमें संस्था के संस्थापक/महामंत्री शशिकांत तिवारी, अध्यक्ष संजीव मिश्र व्योम,,कोषाध्यक्ष संदीप मोहन,महासचिव संदीप कटियार उपाध्य क्ष पवन तारा ,मुनेंद्र ऋतु,मंत्री शिवम् सांवरा आदि के मेहनत के बदौलत देश के युवा नवोदित कवियों को एक मंच प्रदान करने का काम किया। संस्था के संस्थापक महामंत्री शशिकांत तिवारी एवं संदीप मोहन(कोषाध्यक्ष) ने कहा हमारी संस्था का उद्देश्य नए कवियों को मंच देना एवं उन्हें आगे बढ़ाना ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्था सदैव कराती रहेगी।।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

चित्र
 आज दिनाँक 22.08.2026, दिन शनिवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती डॉ० सीमा मिश्रा जी ने अध्यक्षता की। उन्होंने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रगीत की प्रासंगिकता को प्रत्येक भारतीय नागरिक को अवश्य जानना चाहिए। यह गीत हम भारतीयों के लिए अमूल्य निधि है। देश की आजादी में वन्दे मातरम् गीत ने स्वतन्त्रता सेनानियों के मध्य उत्साह का संचार किया। विद्यालय की आचार्या श्रीमती अनुश्री अग्रवाल जी ने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम की ऐतिहासिकता के विषय में जानकारी दी। अभिभावकों को 25 सितम्बर 2026 के लिए राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों में देशप्रेम, देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अभिभावकों के साथ पूर्ण वंदे मातरम् का गायन हुआ।

तीज के रंग, संस्कृति के संग, भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा में सजी मातृशक्ति की अनुपम छटा-

चित्र
तीज के रंग, संस्कृति के संग, भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा में सजी मातृशक्ति की अनुपम छटा- लखीमपुर। सावन की रिमझिम फुहारों, तीज के पारंपरिक उल्लास और भारतीय संस्कृति की सुगंध से सजी संध्या में भारत विकास परिषद, नैमिष प्रान्त की संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी का तीजोत्सव मातृशक्ति की प्रतिभा, संस्कार और सृजनशीलता का अनुपम उत्सव बना। गीत-संगीत, काव्य, नृत्य और विविध प्रतियोगिताओं के रंगों ने वातावरण को ऐसा जीवंत किया कि मानो सावन स्वयं उत्सव बनकर आंगन में उतर आया हो। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति, संस्कार और सामाजिक समरसता के संदेश ने पूरे आयोजन को गरिमा प्रदान की। उक्त कार्यक्रम महिला संयोजिका मंजू सक्सेना व कोषाध्यक्ष राधा मिश्रा के कुशल निर्देशन व डॉ०सुशीला सिंह के प्रभावी संचालन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही तीज क्वीन प्रतियोगिता, जो तीन चरणों में आयोजित हुई। प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा, श्रृंगार, प्रतिभा और प्रभावी संवाद के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया। त...

मानवता दिवस पर इनर व्हील नवदिशा ने जरूरतमंदों को बांटे रेनकोट व छाते

चित्र
मानवता दिवस पर इनर व्हील नवदिशा ने जरूरतमंदों को बांटे रेनकोट व छाते लखीमपुर। विश्व मानवता दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब लखीमपुर नवदिशा द्वारा मानवता एवं सेवा की मिसाल पेश करते हुए आर्कन्या चौराहे पर रिक्शा चालकों एवं सब्जी विक्रेताओं को रेनकोट व छाते वितरित किए गए। बरसात के मौसम में रोजी-रोटी के लिए खुले आसमान के नीचे काम करने वाले लोगों को बारिश से बचाव के लिए क्लब की ओर से यह उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। क्लब सदस्यों ने कहा कि बारिश में भीगने से होने वाली बीमारियों से बचाव के साथ जरूरतमंदों को अपने कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने में भी इससे मदद मिलेगी। इस पहल के माध्यम से इनर व्हील क्लब नवदिशा ने “मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है” का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सचिव कनक बरनवाल, कोषाध्यक्ष सारिका गुप्ता, पूनम मित्तल, नेहा मित्तल, गुंजन गुप्ता,लता अग्रवाल, अरुणा अग्रवाल सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

अखंड भारत दिवस पर लखीमपुर में निकली मशाल यात्रा, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

अखंड भारत दिवस पर लखीमपुर में निकली मशाल यात्रा, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश लखीमपुर खीरी, 19 अगस्त 2026। अखंड भारत दिवस के अवसर पर बुधवार को लखीमपुर खीरी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने किया। मशाल यात्रा शाम करीब 5 बजे विलोबी हॉल मेमोरियल परिसर से शुरू हुई। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विलोबी हॉल से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रीराम चौराहा पहुंची, जहां अखंड भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा ने कहा कि अखंड भारत दिवस के अवसर पर मशाल यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य भारतवासियों को एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि भारत का भू-भाग समय-समय पर अलग-अलग हिस्सों में विभाजित हुआ है और आज जरूरत है कि देशवासी अपनी एकता, संस्कृति और गौरवशा...

*1 सितंबर 2026 क़ो ब्लैक डे को लेकर हुई ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन की केंद्रीय कमिटी की वर्चुअल मिटींग*

चित्र
* 1 सितंबर 2026 क़ो  ब्लैक डे को लेकर हुई ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन की केंद्रीय कमिटी की वर्चुअल मिटींग*  *NPS / UPS काला दिवस मनाने क़ो लेकर रक्सौल में बैठक किया गया ।* *दिनांक 18 अगस्त 2026 को ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन की वर्चुअल मिटींग की गई। वर्चुअल मिटींग की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष पासवान ने किया। इस वर्चुअल मिटींग में सभी सेंट्रल कमेटी सदस्यों ने एक स्वर में NMOPS द्वारा घोषित ब्लैक डे का समर्थन करने की बात कही और  सर्वसम्मति से एक सितंबर को पुरे जोन में ब्लैक डे मनाने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि एक सितंबर को बिहार में पुरानी पेंशन हटा कर NPS थोप दिया गया था जो बिहार के राज्य कर्मचारियों के लिए काला दिन है। इस दिन बिहार NMOPS और बिहार राज्य कर्मचारियों के सभी यूनियन ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। जिसका ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाईज यूनियन नैतिक समर्थन करती है और उसके प्रति एकजुटता प्रदर्शित करती है। वर्चुअल मिटींग में बोलते  हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ने  सभी रेल कर्मचारीयों से काला दिवस मनाने का अपील किया जि...

*राष्ट्र प्रथम के संकल्प से गूंजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और वरिष्ठ नागरिक सम्मानित*

चित्र
 *जनपद मेें उत्साह, उल्लास एवं उमंग से मना आजादी का जश्न’* *वन मंत्री ने ध्वजारोहण कर दी तिरंगे को सलामी* *राष्ट्र प्रथम के संकल्प से गूंजा स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित और वरिष्ठ नागरिक सम्मानित* लखीमपुर-खीरी 15 अगस्त। देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह जनपद मे परम्परागत ढंग से धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण, अमर शहीदों को नमन करने के साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों के अलावा, स्कूलो, कालेजों केे छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया। सभी तहसीलों, ब्लॉक कार्यालयों में सम्बन्धित अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में हुआ। उप्र के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डॉ० अरुण कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों को पंच प्रण...

सीएम योगी ने बढ़ाया कोटेदारों का मान, अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से होगी पहचान

चित्र
सीएम योगी ने बढ़ाया कोटेदारों का मान, अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से होगी पहचान *लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल, प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को सौगात* *जिले के 1,486 कोटेदार होंगे लाभान्वित* लखीमपुर खीरी, 17 अगस्त। उचित दर विक्रेताओं के लिए सोमवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश सरकार ने कोटेदारों का लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया। साथ ही उचित दर दुकानों के संचालकों को नई पहचान देते हुए उन्हें ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से जाने की घोषणा की। लाभांश बढ़ने से जिले के 1,486 उचित दर विक्रेता सीधे लाभान्वित होंगे। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि और सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक व्यवस्था का भी शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, डीएम अंजनी कुमार सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और उ...

हर घर तिरंगा के अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती में झंडा वितरित किए गए

चित्र
हर घर तिरंगा के तहत मोहल्ला नई बस्ती में झंडा वितरित किए गए