हमदर्द चौराहा कचहरी रोड पर टेंपर्ड ग्लास और पान वालों ने कर रखा है अतिक्रमण- आती-जाती लड़कियों से की जाती है छेड़खानी

 लखीमपुर खीरी में कचहरी रोड पर दुकानदारों ने इस कदर अतिक्रमण कर रखा है कि लोगों का चलन मुश्किल हो चुका है हर समय कोई ना कोई जाम लगा रहता है



जिला प्रशासन की कई बार दुकानदारों से अनुरोध करने के बाद भी हमदर्द चौराहे से लेकर बिलोबी हाल तक दुकानदारों ने सड़क के ऊपर काउंटर लगाकर सड़क को इतना संकरा कर दिया है कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया है, कचहरी रोड पर टेंपर्ड ग्लास की दुकानों और पान की दुकानों पर लगी भीड़ में ज्यादातर वह लोग होते हैं जो स्कूल और कॉलेज से आने जाने वाली लड़कियों पर कमेंट करते हैं, बड़े-बड़े छाता लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया जा चुका है जिस कारण किसी गाड़ी वाले को आगे न दिखाई पड़ने के कारण कभी-कभी दुर्घटना भी हो जाती है।

कचहरी रोड पर पान की दुकानों पर खड़े लड़के आती-जाती महिलाओं पर कमेंट करते हैं और उसमें उनका साथ दुकानदार भी देते नजर आते हैं प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे लखीमपुर खीरी के लोग आसानी से सड़क पर यात्रा कर सके कोई दुर्घटना ना हो और लड़कियों को भी छेड़छाड़ के संत्रास से छुटकारा प्राप्त हो। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी