वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया एकजुटता का संदेश

वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिया एकजुटता का संदेश

     




   

 अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित वैश्य महासम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनूप गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित दास व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मंचासीन रहे। समारोह का शुभारंभ प्रार्थना के साथ किया गया। इसके उपरांत समाजसेवी स्वर्गीय दिलीप गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके योगदान को स्मरण किया गया।

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं को निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में वैश्य समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं ने आयोजन की सराहना की। समारोह के समापन के उपरांत सभी आगंतुकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बना दिया


                    



               

      अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद 

                 लखीमपुर खीरी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी