उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय
पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन भुगतान में भेदभाव करने, वेतन रुपया 18000 निर्धारित न करने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य वितरण निगमों को नवगठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल न करने, अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन का लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने, 11 के वी आउटगोइंग फिडरो पर 1 गैंग (१ लाइन मैन 1 पेट्रोल मैन/कुशल श्रमिक 2 अकुशल श्रमिक) के स्थान पर कर्मचारी को तैनात करने, अकुशल श्रमिकों से H-T/L-1 लाइनों, ट्रांसफार्मरों, ब्रेकरों आदि पर कार्य कराने, आउटसोर्स कर्मचारियों कि दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर मृत्यु होने आदि के कारण संघ द्वारा चरण बद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है
जिसके तहत दिनांक 1 जून 2026 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों (लखीमपुर खीरी के प्रत्येक पावर हाउस) में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने, दिनांक 2 जून 2026 से प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में जनजागरण करने, दिनांक 3 जून 2026 से माननीय विधायक, माननीय सांसद, माननीय मंत्री एवं अन्य को ज्ञापन के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों कि समस्याओं से अवगत कराने, दिनांक 5 जून 2026 को जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने, 24 जून 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर धरना प्रदर्शन करने एवं इससे भी समस्याओं का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया जिसमें आपके कार्यक्षेत्र में कार्य कर रहे बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें