विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगर के सब्जी मंडी में जागे त्यागे पालीथीन अभियान के अंतर्गत वंदेमातरम् फाउंडेशन के सदस्यों ने सब्जी खरीदने आ रहें ग्राहकों से कपड़े का थैला लेकर चलने की अपील की
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगर के सब्जी मंडी में जागे त्यागे पालीथीन अभियान के अंतर्गत वंदेमातरम् फाउंडेशन के सदस्यों ने सब्जी खरीदने आ रहें ग्राहकों से कपड़े का थैला लेकर चलने की अपील की
जो लोग कपड़े का थैला नही लाये थे उन्हें कपड़े के थैले दिये गये संस्था अध्यक्ष कवि डा सत्येंद्र द्विवेदी गंवार लखीमपुरी ने लोगो से अपील किया कपड़े के थैले में सामान ले पर्यावरण संरक्षण हित में पालीथीन का प्रयोग न करें , सामाजिक कार्यकर्ता ,जागें त्यागे पालीथीन संयोजक /संस्था महामंत्री ब्रजेश मिश्रा ने लोगों से विनम्र निवेदन किया कि हम सब घर से बाहर निकलते हैं तो मोबाइल नही भूलते तो थैला क्यों भूल जातें एक छोटा सा प्रयास नगर को स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर बनाऩे मे सहयोग करेगा, पालीथीन नालियों को चोक करती है जिससे जलभराव होता है सड़कें खराब होने लगतीं हैं ,संस्था उपाध्यक्ष डा. आलोक मिश्रा ने जो पालीथीन में सब्जी ले जाते है ,इधर उधर फेंकते हैं जिससे गौवंश खाकर बीमार होते हैं या मर जाते हैं सुआगाढा प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका संस्था सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा ने अपने पूर्वजों की तरह जूट /कपड़े के थैले लेकर चलने कि आदत डाल ले नही तो आने वाली पीढ़ियां क्या सोचेंगी संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. वी. बी.धुरिया जी के सहयोग से कपड़े के थैले लोगो मे वितरित किये गये सभी ने एक स्वर में नारा लगाया जो पर्यावरण से करतें हैं प्यार पालीथीन को करें इंकार, लेकर चलें थैला न करें नगर को मैला। आज की मुहिम में कवि सत्येंद्र द्विवेदी गंवार लखीमपुरी, सामाजिक कार्यकर्ता, जागें त्यागे पालीथीन के संयोजक ब्रजेश मिश्रा, डा.वी .बी . धुरिया, श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, मनोज गुप्ता, राजेश शुक्ला,आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें