डीएम, जिलाध्यक्ष, विधायकगण के हाथों सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी

खीरी के होनहारों पर बरसी सम्मान की बारिश, मेडल-शील्ड और 21 हजार के चेक पाकर खिल उठे चेहरे




डीएम, जिलाध्यक्ष, विधायकगण के हाथों सम्मान पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी


*डीएम ने दिए सफलता के टिप्स और बधाई*


*अटल सभागार में सीएम कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग*


लखीमपुर खीरी 01 जून। खीरी में सोमवार का दिन टॉपर विद्यार्थियों के लिए खास रहा। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप टेन विद्यार्थियों का भव्य अलंकरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमे मेधावियों को प्रोत्साहन राशि की 21 हजार की डेमो चेक के साथ ही शील्ड और मेडल भी प्रदान किया।


माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम में डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। इसके बाद डीएम अंजनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सदर विधायक योगेश वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और सीडीओ अभिषेक कुमार ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।


विधायक सदर योगेश वर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों का परिणाम आज विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने छात्रों से मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो निरंतर प्रयास करते हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने शिक्षा को सफलता की सबसे मजबूत नींव बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।


डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था ने प्रतिभाओं को सही पहचान दिलाई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, समर्पण और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।


सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम से बोर्ड परीक्षा को उल्लेखनीय अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। 


*हाईस्कूल के मेधावी* :

अर्जित गुप्ता, हर्षित तिवारी, आयुष वर्मा, अरविंद कुमार गौतम, प्रांशु, आर्यन वर्मा, आयुष, इशांत शर्मा, ह्रदयानशी, अंश पटेल, सिद्धार्थ दीक्षित।


*इंटर के मेधावी*

उमाशंकर, शौर्य गुप्ता, अचल वर्मा, आयुष, प्रियांशु सिंह, शुभम कुमार मौर्या, श्रद्धेय श्रीवास्तव, रजत चक्रवर्ती, तेजस्वी नारायण शर्मा, अनुरुद्ध कुमार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी