अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘Yoga for Healthy Ageing‘‘ स्वस्थ आयु के लिए योग‘ है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनंाक 21.06.2026, रविवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘Yoga for Healthy Ageing‘‘ स्वस्थ आयु के लिए योग‘ है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनंाक 21.06.2026, रविवार को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विनोदिनी प्रेरणा योग केन्द्र, लखीमपुर खीरी, विद्यालय की छात्राओं, अभिभावकों, प्रबन्ध समिति, समस्त आचार्य/आचार्या एवं नगर के गणमान्य साधक/साधिकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। विनोदिनी प्रेरणा योग केन्द्र, लखीमपुर खीरी द्वारा 15 जून 2026 से विद्यालय में प्रतिदिन योग प्रशिक्षण का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञ डा0 शालू गुप्ता एवं सहयोगियों ने सभी साधकों को योग कराया एवं प्रत्येक योग से होने वाले लाभों से भी अवगत कराया। डा0 शालू गुप्ता जी ने सभी से नियमित योग करने को कहा और बताया कि योग को दिनचर्या में समाहित कर आप रोगों से स्वयं का बचाव कर सकते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्याल...