लखीमपुर खीरी में छोटे-छोटे कागजों के गिलासों में बिक रहा है जहर, खुलेआम बेच रहे हैं कैंसर

छोटे-छोटे कागजों के गिलासों में बिक रहा है जहर



लखीमपुर की खीरी की ऐसा कोई बाजार या गली मोहल्ला नहीं है जहां पर चाय छोटे-छोटे कागजों को गिलासों में बिकती है, यहां पर कुछ लोगों का यह कहना हो सकता है कि गरीब दुकानदार है जबकि यही दुकानदार कमर्शियल सिलेंडर की जगह साधारण सिलेंडर में चाय बनाते हैं और चंद पैसे बचाने के लिए कुल्हड या कांच के गिलासों की जगह प्लास्टिक के गिलासों में चाय बेचते फिरते हैं सोच कर देखिए ₹7 की चाय या ₹10 की चाय में दो घूंट की चाय होती है और साथ में आपको कैंसर भी फ्री में मिलता है

जगह-जगह आपको थरमस में चाय लिए और हाथ में कागजों के छोटे-छोटे गिलास लिए चाय वाले आपको नजर आ जाएंगे जो हर दुकान पर आने जाने वालों को भी चाय पिलाते हैं वहीं पर कुछ ऐसे पुराने दुकानदार भी मिलेंगे जो कुल्हड़  में चाय पिलाते हैं कुल्हड़ की चाय तो ठीक है परंतु छोटे-छोटे कागजों के गिलास जिसके अंदर पॉलिथीन मिली होती है वह पेट में जाकर दुनिया भर के रोग उत्पन्न करती है और यही कारण है कि डॉक्टर के पास पेट के रोगियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है लेकिन जनता की आंख ही नहीं खुलती उनको लगता है कि एक बार प्लास्टिक के गिलास में चाय पीने से क्या हो जाएगा

पर्यावरण प्रेमी चाहे लाख शोर मचाए परंतु उनका शोर सुनेगा कौन क्योंकि छोटे-छोटे दुकानदारों पर ही उनका जोर चल पाता है लेकिन जो बहुत बड़े-बड़े कारोबारी है उनका वह कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं, और वह भी दो या तीन बार प्रदर्शन करते हैं या जिला प्रशासन को ज्ञापन दे देते हैं बाकी प्रशासन समझे उनका उत्तरदायित्व समाप्त हो जाता है जबकि होना यह चाहिए कि वह प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दें और इस समस्या को जड़ से उखाड़ दे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी