यूपी के शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर साहब पकड़े गए

यूपी के शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर साहब पकड़े गए हैं. ये फर्जी आदमी ब्रिगेडियर की वर्दी पहने शहीद संग्रहालय के पास टहल रहा था. इसपर पूर्व सैनिकों को संदेह हुआ. संग्रहालय में मौजूद पूर्व सैनिकों ने युवक को रोककर उससे पूछताछ की.



पूछताछ के दौरान फर्जी युवक सकपका गया. फिर मौके पर पुलिस बुलाई गई.युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की गई. फिर उसने खुद कबूल लिया कि वह फर्जी ब्रिगेडियर बना टहल रहा है. 


युवक की आर्यन वर्मा के रूप में हुई है. इसने पूछताछ में बताया कि- "मेरी माँ का सपना है कि मैं सेना में अधिकारी बनू . इसके लिए मैं दिल्ली में तैयारी भी करता हूं. लेकिन मैंने घर में बता रखा है कि मैं ब्रिगेडियर बन चुका हूं.इसलिए यहां वर्दी पहन लेता हूं"


फिलहाल, इस फर्जी ब्रिगेडियर को  सेना ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है. इस फर्जी के पास से एक कार भी बरामद हुई है. जिस पर स्टार लगा है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी