संदेश

होटल-हॉस्पिटल से लेकर ऊंची इमारतों तक अग्नि सुरक्षा पर सख्ती, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश

चित्र
होटल-हॉस्पिटल से लेकर ऊंची इमारतों तक अग्नि सुरक्षा पर सख्ती, डीएम-एसपी ने दिए कड़े निर्देश *अटल सभागार में अग्नि सुरक्षा गोष्ठी, एक माह का अल्टीमेटम; इसके बाद होगी छापेमारी* लखीमपुर खीरी, 02 जुलाई। जिले में होटल, अस्पताल, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। उप्र अग्निशमन एवं आपात सेवाओं के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में “अग्नि सुरक्षा गोष्ठी” का आयोजन हुआ, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने की। संचालन जिला अग्निशमन अधिकारी अक्षत शर्मा ने किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक सभी की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखकर आयोजित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन और प्रतिष्ठानों के संयुक्त प्रयास से ही बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। सभी फायर सेफ्टी उपकरण हर समय क्रियाशील रहें, यह प्रत्येक प्रतिष्ठान की नैतिक जिम्मेदारी है। भवनों में पर्याप्त वेंटिलेशन और सुरक्षित एग्जिट व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि आपात स्थिति में जनहानि न हो। डीएम...

लखनऊ-सम्मिट बिल्डिंग से फर्जी जॉब रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार।

चित्र
 लखनऊ से बड़ी खबर  गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग में संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर आधी रात छापेमारी। क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का किया पर्दाफाश। छापेमारी में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। विदेशों के नागरिकों को झांसा देकर करोड़ों की साइबर ठगी का आरोप। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई। क्राइम ब्रांच और कई थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने की दबिश। मौके से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, सर्वर और हार्ड डिस्क बरामद। बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और डिजिटल साक्ष्य मिले। बरामद डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। गिरोह के विदेशी संपर्कों और बैंक खातों की जांच शुरू। डिजिटल वॉलेट और हवाला के जरिए हुए लेनदेन की पड़ताल जारी। पुलिस को इस कार्रवाई से कई बड़े खुलासों की उम्मीद। पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी लखनऊ पुलिस। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी। हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन पर जल्द होगी विस्तृत प्रेस वार्ता। #Lucknow #CyberCrime #CrimeBranch #CyberFraud #LucknowPolice UP Police

धरा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नवदिशा के नए सत्र का शुभारंभ

चित्र
धरा को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नवदिशा के नए सत्र का शुभारंभ लखीमपुर खीरी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इनर व्हील क्लब नवदिशा ने अपने नए सत्र का शुभारंभ वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया। क्लब की सदस्य मेखला महरोत्रा के आम के बाग में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने छायादार एवं उपयोगी पौधों का रोपण कर धरती को हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्लब पूरे सत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं समाजसेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। वृक्षारोपण के उपरांत सभी सदस्यों ने आम के बाग में प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया, एक-दूसरे को नए सत्र की शुभकामनाएँ दीं तथा सेवा, मित्रता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को और अधिक मजबूत किया। कार्यक्रम में क्लब की चार्टर अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, सचिव कनक बरनवाल, मेखला महरोत्रा, विभा सक्सेना, नूतन सिंह,प्री...

लखनऊ। अ.भा. भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स कल्याण समिति की उ.प्र. इकाई के गठन हेतु आज जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में सम्मेलन का आयोजन किया गया।

चित्र
भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स कल्याण समिति का सम्मेलन आयोजित समिति का संविधान पूर्णतः पारदर्शी व व्यावहारिक हो- आनंद राठौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ। अ.भा. भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स कल्याण समिति की उ.प्र. इकाई के गठन हेतु आज जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री धीरेंद्र सिंह व अन्य वरिष्ठ पूर्व सैनिक बैंकर्स द्वारा माँ भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। प्रारंभ में समिति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद राठौर ने *वर्तमान श्रम कानूनों के परिप्रेक्ष्य में भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स की ट्रेड यूनियनों के लगातार हो रहे बिखराव तथा उनकी घटती प्रासंगिकता* पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण, निजी बैंकों एवं गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में कार्यरत जल, थल, वायु सेना तथा अर्धसैनिक बलों से *सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक ऐसे सशक्त, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक संगठन की आवश्यकता है, जो उनके सेवा संबंधी, कार्मिक, सामाजिक एवं कल्याणकारी हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा कर सके।* श्री राठौर ने आगे...

नई सोच, नई दिशा और सेवा के संकल्प के साथ नीतू अग्रवाल ने संभाला नव दिशा 2026–27 का अध्यक्ष पदभार

चित्र
  नई सोच, नई दिशा और सेवा के संकल्प के साथ नीतू अग्रवाल ने संभाला नव दिशा 2026–27 का अध्यक्ष पदभार लखीमपुर। नव दिशा की नवनिर्वाचित अध्यक्षा नीतू अग्रवाल ने मंगलवार को वर्ष 2026–27 का अध्यक्ष पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शहर के आशीर्वाद होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी का परिचय कराया तथा वर्षभर की प्रस्तावित सेवा गतिविधियों एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षा ने बताया कि इस वर्ष संस्था की थीम "Grow & Flourish" है। इसी थीम को साकार करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न सेवा परियोजनाएँ संचालित की जाएँगी। उन्होंने कहा कि नव दिशा डिस्ट्रिक्ट द्वारा निर्धारित सभी लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करते हुए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार माध्यमों के सहयोग से ही संस्था के सेवा कार्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचते हैं और समाज की सहभागिता बढ़ती है। वर्ष 2026–27 की कार्यकारिणी में निर्वतमान अध्यक्ष दीपाली ग...

दौलतापुर क्षेत्र में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति जानी, गुणवत्ता पर विशेष जोर; ग्रामीणों को बाढ़ से राहत की उम्मीद

चित्र
दौलतापुर क्षेत्र में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति जानी, गुणवत्ता पर विशेष जोर; ग्रामीणों को बाढ़ से राहत की उम्मीद *डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश, गुणवत्ता, समयबद्धता पर विशेष बल, कार्य प्रगति अंतिम चरण में* लखीमपुर खीरी, 27 जून। शारदा नदी के कटान से गांवों और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने के लिए चल रही कटान निरोधक परियोजना का शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। पलिया तहसील के दौलतापुर क्षेत्र में पहुंचकर डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कार्य संतोषजनक मिला। निरीक्षण के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष कार्य गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड अजय कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यह परियोजना 02 अप्रैल से प्रारंभ हुई है, जिसकी अनुबंध लागत 5 करोड़ 34 लाख 97 हजार 420 रुप...

ऐसी अवैध शराब की फैक्टरी कभी देखी है

चित्र
शहर की पॉश कॉलोनी तुलसी नगर में उस समय लोग दंग रह गए, जब पता चला कि रिहायशी तीन मंजिला मकान में करीब डेढ़ साल से नकली शराब की फैक्ट्री चल रही थी. आबकारी विभाग की टीम इस मकान में चल रही शराब फैक्ट्री का सुराग लगाने के लिए 3 दिन तक गलियों में खाक छानते रही. आखिरकार टीम को सफलता मिल गई. मकान में छापा पड़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आबकारी विभाग ने 3 दिन की सर्चिंग आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारा. यहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई. मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आबकारी विभाग को कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि तुलसी नगर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है. इसके बाद आबकारी विभाग की टीम को सतर्क किया गया. आबकारी विभाग की टीम सिविल ड्रेस में तुलसी नगर में 3 दिन तक सर्चिंग करती रही जनता के मध्य सूत्रों ने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के राज्य में अवैध शराब फैक्ट्री संचालित हो रही थी कौन से अधिकारीयो के संरक्षण में चल रही थी इंदौर