संदेश

नवंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या Date of Birth के सबूत के रूप में मान्य करने पर रोक लगी

चित्र
 आधार कार्ड को लेकरउत्तर प्रदेश सरकार का नया फैसला-- आदेश जारी  अब आधार कार्ड से नहीं चलेगा काम उत्तर प्रदेश सरकार ने आधार कार्ड को जन्म प्रमाण पत्र या Date of Birth के सबूत के  रूप में मान्य करने पर रोक लगा दी है। प्लानिंग डिपार्टमेंट ने सभी विभागों को आदेश जारी किया स्पेशल सेक्रेटरी अमित सिंह बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आधार कार्ड के साथ कोई जन्म प्रमाण पत्र अटैच नहीं होता इसलिए आधार को जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर स्वीकार ना किया जाए अब सरकारी कामों में जन्म तिथि के लिए केवल मान्य Birth Certificate ही चलेगा आधार कार्ड को DOB प्रूफ के तौर पर नहीं माना जाएगा यूपी में लाखों लोगों पर असर… कई आवेदन वेरिफिकेशन प्रोसेस में बड़ा बदलाव |||||

सरोजनी नगर क्षेत्र के अलीनगर खुर्द में रहने वाली एक अनाथ बेटी के विवाह में आदर्श प्रेस क्लब संगठन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आवश्यक घरेलू सामान और आर्थिक सहायता प्रदान की।

चित्र
अनाथ बेटी के विवाह में आदर्श प्रेस क्लब संगठन की बड़ी मदद- संदीप कुमार शुक्ला ब्यूरो चीफ लखनऊ सामाजिक सरोकारों के लिए संगठन सदैव तत्पर—अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के अलीनगर खुर्द में रहने वाली एक अनाथ बेटी के विवाह में आदर्श प्रेस क्लब संगठन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आवश्यक घरेलू सामान और आर्थिक सहायता प्रदान की। माता-पिता के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था, ऐसे में संगठन की यह मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। संगठन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रेस क्लब केवल पत्रकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों और कमजोर वर्गों की मदद करना संस्था का निरंतर प्रयास है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने आदर्श प्रेस क्लब संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। यह सहायता न केवल एक बेटी के विवाह में संबल बनी, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी छोड़ गई। संगठन के संरक्षक और समस्त साथ...

सुधरा नहीं है अभी भी पाकिस्तान-पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा हुआ बरामद- ड्रोन के जरिए हो रही थी तस्करी

चित्र
सुधरा नहीं है अभी भी पाकिस्तान-पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा हुआ बरामद- ड्रोन के जरिए हो रही थी तस्करी दिल्ली पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह लोग पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये हथियारों की खेप पंजाब के रास्ते भारत लाई गई थी और इसे लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गैंग तक सप्लाई किया जाना था। दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर राजधानी में हथियारों की बड़ी सप्लाई करने पहुंचने वाले हैं। इसके बाद रोहिणी इलाके में जाल बिछाकर इन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब और यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हथियारों की यह बड़ी खेप दिल्ली के रोहिणी इलाके से बरामद की गई।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए बीसीसीआई ने टिकटों की बिक्री शुरू

चित्र
धर्मशाला में 10 साल बाद भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, के महारथी टिकटों की बिक्री शुरू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के लिए बीसीसीआई ने टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। टी-20 मैच का क्रिकेट प्रेमियों को 1500 रुपये में सबसे से सस्ता टिकट मिलेगा।  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 14 दिसंबर को होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच में करीब 10 साल बाद भारत और साउथ अफ्रीका में भिड़ंत होगी। इससे पहले 2 अक्तूबर 2025 में धर्मशाला में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया था, इसमें अफ्रीका जीता था। इसके बाद 15 सितंबर 2019 को अफ्रीका की टीम भारत के साथ टी-20 मैच खेलने धर्मशाला आई थी, लेकिन बारिश न होने से मैच नहीं हो पाया। इसके बाद अब 14 दिसंबर को दोनों के बीच मैच हो रहा है।  उधर, मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने टिकटों की जोरदार बिक्री शुरू कर दी है। धर्मशाला मैच के टिकट डिस्ट्रिक एप पर ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं।

एक शराबी ने शराब क्या पी पूरी पुलिस फोर्स को नचा डाला

चित्र
दुनिया में शराब का जलवा ही न्यारा है जब सिर पर चढ़कर बोलती है तो हड़कंप तो मचना तय है  ऐसे ही कुछ हुआ काँगड़ा में जब शराबी की एक काॅल से मच गया हड़कंप, फिर पुलिस रातभर जंगलों की खाक छानती रही शराब का नशा इंसान से क्या कुछ नहीं करवा देता, इसकी बानगी बीती रात नगरोटा बगवां में देखने को मिली। एक प्रवासी मजदूर ने नशे की हालत में पुलिस को ऐसी कहानी सुनाई कि पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पूरी रात पुलिस की टीमें जंगलों की खाक छानती रहीं। जानकारी के अनुसार मलां के पास किराए के क्वार्टर में रहने वाले झारखंड निवासी दीपक कुमार (मिस्त्री) ने शुक्रवार रात शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के टुकड़े एक सूटकेस में भरकर जंगल में फैंक दिए हैं और वह खुद पठानकोट भाग गया है। उसने पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर पकड़ सकते हो तो पकड़ लो। इतनी संगीन वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और एसएचओ नवनीत सैनी के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने...

ध्यान दें - वोटर लिस्ट और SIR की महत्वपूर्ण जानकारी

 ध्यान दें - वोटर लिस्ट और SIR की महत्वपूर्ण जानकारी 2003 की वोटर लिस्ट यहाँ से डाउनलोड करें और नाम से 2003 का विवरण खोज सकते हैं- https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE BLO और ERO की जानकारी यहाँ से देखें  https://electoralsearch.eci.gov.in/pollingstation अपने EPIC नंबर (वोटर ID नंबर) से BLO और ERO का नाम और नंबर पता करें। ऑनलाइन SIR फॉर्म भरें  https://voters.eci.gov.in/enumeration-form-new पहले Sign-up, फिर Login करें  → अपना प्रदेश चुनें → EPIC नंबर डालें → और फॉर्म भरें।

*विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण तिथियों में बदलाव*

 *विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण तिथियों में बदलाव* *भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम* लखीमपुर खीरी 22 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ एवं इलाहाबाद-झांसी तथा 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र यथा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद एवं गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों को नये सिरे से तैयार किये जाने सम्बन्धी शेष कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है।  संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है— 1-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(3) के अन्तर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाना- 30.09.2025 (मंगलवार) 2-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन-15.10.2025 (बुधवार) 3-निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(4) के अन्तर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुनर्प्रकाशन-25.10.2025 (शनिवार) 4-फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, जैसी स...

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त भिडंत

आज दिनांक 15.11.2025 को मिश्रित सिधौली रोड पर गांव काशीपुर के पास शाम 6:00 बजे के आसपास हरे रंग के स्वराज ट्रैक्टर चालक नाम पता अज्ञात द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी- मिश्रिख जिला सीतापुर से ब्यूरो चीफ ओमकार त्रिपाठी की रिपोर्ट जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति जिनका नाम क्रमशः1. हरिशंकर पुत्र गोकरन रैदास निवासी ग्राम महमूदपुर पोस्ट भिठौली थाना मिश्रित जिला सीतापुर, 2. विकास पुत्र बृजलाल निवासी गंगापुर थाना मिश्रित सीतापुर है, की मौके पर मृत्यु हो गई, जिनका शव सीएचसी मिश्रित में मौजूद है, इसके संबंध में आवेदक बृजलाल पुत्र मोती निवासी गउवापुर थाना मिश्रित सीतापुर द्वारा तहरीर दी गई है ।  सूचना पर पुलिस बल सीएचसी मिश्रिख में मौजूद है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी सीतापुर भिजवाया जा रहा है तथा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है ।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 गतिविधि का हुआ आयोजन

चित्र
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 गतिविधि का हुआ आयोजन   शासन के निर्देशानुसार दिनांक 20.11.2025, दिन गुरूवार को ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्म निर्भरता तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रचार प्रसार हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ।          कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी जी (मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर) एवं सुश्री विजेता गुप्ता जी (काउन्सलर वन स्टॉप सेन्टर) ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानून में दिए गए अधिकारों तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर मार्गदर्शन दिया।  कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को जन्म से ले करके स्नातक तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बन सकें...

यातायात निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित सड़क दुर्घटना विवेचना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

चित्र
यातायात निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित सड़क दुर्घटना विवेचना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन • 17-19 नवम्बर 2025 को 20 ZFD जिलों के अधिकारियों हेतु सड़क दुर्घटना विवेचना पर 3 दिवसीय कार्यशाला आयोजित। • IRTE विशेषज्ञों ने यातायात इंजीनियरिंग, कानूनी प्रावधान, दुर्घटना जांच व फोरेंसिक साक्ष्य पर प्रशिक्षण दिया। • डीजीपी उ0प्र0 ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक, बहु-आयामी कार्ययोजना लागू है। • डीजीपी के निर्देश पर 03 पायलट कॉरिडोरों पर चलायी गयी कार्ययोजना के परिणाम स्वरूप गम्भीर दुर्घटनाओं में 41-70 प्रतिशत कमी हासिल की गयी, जिससे मॉडल सफल सिद्ध हुआ। • डीजीपी द्वारा ZFD जिलों को कम-से-कम 50 प्रतिशत दुर्घटना कमी का लक्ष्य सुनिश्चित करने के निर्देश। श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा सड़क दुर्घनाओं में कमी लाने के दिये गये निर्देश के क्रम में श्री राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 के निर्देशन में यातायात निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में इन्स्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजूकेशन/कालेज ऑफ ट्रैफि...

स्माइल नशा मुक्ति केंद्र अंदेश नगर द्वारा नशा मुक्ति की लहर दिख रही है अपना रंग

चित्र
 आज दिनांक 18 11 2025 दिन मंगलवार। *परिवर्तन क्लासेज* में बच्चों को *नशा मुक्त भारत अभियान* के अंतर्गत नशे के क्या-क्या घातक परिणाम है इस विषय में *स्माइल नशा मुक्ति केंद्र* द्वारा युवाओं को जागरूक किया गया, जिसमे उन्हें शपथ ग्रहण समारोह कराकर भविष्य मे नशे से बचाव के लिए और एक अच्छी जीवन शैली के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्माइल नशा मुक्ति केंद्र (संचालक -चन्दन सिद्धू ) अंदेश नगर द्वारा किया गया  इस्माइल नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने सभी नागरिकों को यह आग्रह अभिक्रिया की आसपास कहीं भी कोई व्यक्ति अगर नशा कर रहा है तो कृपया उनके नशा मुक्ति केंद्र में लेकर आए और उसको नशे से मुक्ति दिलाने का संपूर्ण प्रयास किया जाएगा जिसमे परिवर्तन क्लासेज के संचालक गुरप्रीत सिंह जी का सराहनीय सहयोग मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम मे आये हुए सभी नागरिकों और संस्थान के सभी युवा साथियो यह दिखा दिया कि चाहे कुछ हो जाए नशे को जीवन में दाखिल नहीं होने देंगे

लखनऊ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीकेटी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

चित्र
 लखनऊ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बीकेटी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन *जनपद की पांचो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 520 प्रकरण प्राप्त हुए, 113 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया* *तहसील बीकेटी में ज़िलाधिकारी द्वारा किया गया 68 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण* *सभी अधिकारी विधिक प्रक्रियाओ के अनुपालन करते हुए ससमय प्रकरणों का निस्तारण करना कराएंगे सुनिश्चित-ज़िलाधिकारी* *समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करके शिकायतकर्ताओं को कराया जाए अवगत-ज़िलाधिकारी* *त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के सख्त निर्देश-जिलाधिकारी* *लखनऊ 15 नवम्बर 2025* जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 ने बताया कि जनपद की पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये । जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।     जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी ज...

सरोजिनी नगर तहसील में तहसील दिवस के दिन लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन

चित्र
सरोजिनी नगर तहसील में तहसील दिवस के दिन लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन  लेखपालों के मुख्य मांगे भत्ता बढ़ाने को लेकर ग्रेड पे बढ़ाया जाए पदों में उन्नति की जय उनके की जय की जाए जबकि लेखपाल लेखपाल पद पर भर्ती होता है लेखपाल पद से ही रिटायर हो जाता है लेखपाल संघ के उपाध्यक्ष बताया कि लेखपालों के पदों में अगर उन्नति हो तो नायब तहसीलदार य तहसीलदार पदों को बढ़ाया जाना चाहिए लेखपाल को नए पद जोड़े जाएं और हर साल मासिक वेतन में बढ़ोतरी होनी चाहिए मूलभूत सेवाओं से हम दूर रहते हैं हमें उसे तरह की सेवाएं नहीं मिलती है जिस तरह की सेवाएं मिलनी चाहिए संसाधनों की कमी होने के कारण निस्तारण अगर समय पर नहीं होता है तो तहसीलदार नायब तहसीलदार एस डी एम जिलाधिकारी के द्वारा मुझे फटकार लगाती है लेकिन मेरी समस्याओं को कोई समझने को तैयार नहीं है इसलिए हम लोग धरने पर बैठने को मजबूर हैं सरोजिनी नगर तहसील में आप तहसील दिवस के दिन उप जिला अधिकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के रूपरेखा तैयार करने में अधिकारियों की ड्यूटी लगी थी पहले से ही तहसील दिवस में अधिकारियों की उपस्थिति नहीं थी दूसरी तरफ लेखप...

सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा थाना सरोजनीनगर पर व्यापार मंडल के साथ गोष्ठी आहूत की गयी । गोष्ठी में थाना सरोजनीनगर पुलिस एवं क्षेत्र के व्यापारीगण उपस्थित रहे।

चित्र
दिनांक 15.11.2025 को सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा थाना सरोजनीनगर पर व्यापार मंडल के साथ गोष्ठी आहूत की गयी । गोष्ठी में थाना सरोजनीनगर पुलिस एवं क्षेत्र के व्यापारीगण उपस्थित रहे।  यातायात के सुचारू संचालन, दुकानों पर कार्य कर रहे श्रमिकों के सत्यापन, महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन एवं सर्राफा दुकानों पर गार्डों की नियुक्ति सम्बन्धी विन्दुओ को उल्लिखित किया गया । उल्लिखित विन्दुओ के सम्यक निवारण हेतु आपरेशन दृष्टि ( कैमरा अधिष्ठापन), आपरेशन पसारा ( सुरक्षा गार्ड) आदि के सम्बन्ध में जागरूक करते हुये दुकान के बाहर रोड पर वाहन पार्किंग को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये।

मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गैसाल संचालन की कमियों के विरूद्ध दर्ज हुई दोष पूर्ण रिपोर्ट

चित्र
मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गैसाल संचालन की कमियों के विरूद्ध दर्ज हुई दोष पूर्ण रिपोर्ट उमा प्रकाश समाचार पत्र मिश्रिख सीतापुर से ब्यूरो चीफ ओमकार त्रिपाठी की विशेष रिपोर्ट मिश्रित सीतापुर नंबर विकास क्षेत्र मिश्रित की ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गौशाला व्यवस्थाओं का पत्रकारों के एक दल द्वारा निरीक्षणो परान्त समाचार प्रकाशन से घबराहट में आ गया ब्लॉक प्रशासन और संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम पंचायत अधिकारी ने ताना बनाकर तीन दिन बाद अपने बचाव में गौशाला के दो केयर टेकरो के साथ एक प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध पिशावाँ थाने की अपराध संख्या 486 पर बीएमसी की धारा 272 / 280 में नाम जद रिपोर्ट दर्ज कर दी। गौरतलब है कि संबंधित पंचायत सचिव द्वारा दर्ज कराई गई प्रथम सूचना रिपोर्ट कुछ अलग ही कहानी का रही है जिसे जिला प्रशासन को गंभीरता से संज्ञान में लेने की आवश्यकता है । विचारणीय बिंदु यह है कि क्या ग्राम प्रधान को प्रतिनिधि रखने की प्रदेश प्रशासन या जिला प्रशासन से मान्यता प्राप्त है अगर नहीं तो प्रधान प्रतिनिधि को दर्ज रिपोर्ट में उल्लिखित करके उसके विरुद्ध क्यों रिपोर्ट...

चुनाव आयोग की Special Intensive Revision (SIR) 2026 में Enumeration Form भरना सुनिश्चित करें ।यह फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है ताकि आपका नाम ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में शामिल हो।

चुनाव आयोग की Special Intensive Revision (SIR) 2026 में Enumeration Form भरना सुनिश्चित करें ।यह फॉर्म सबमिट करना अनिवार्य है ताकि आपका नाम ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में शामिल हो। घर से ही 4-5 मिनट में पूरा करें । जरूरी दस्तावेज/डिटेल्स (Mandatory Requirements): 1. वर्तमान EPIC नंबर (2025 वोटर कार्ड नंबर) - कार्ड या फोटो से लें। 2. आधार नंबर - ई-साइन के लिए,  3. आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर - OTP वेरीफिकेशन के लिए  4. हाल की फोटो - फोन से क्लिक करें, साइज 2 MB से कम (JPG/PNG फॉर्मेट)। 6. Last SIR 2002 का वोटर कार्ड डिटेल्स (स्वयं या माता-पिता/दादा-दादी )जिससे निम्न जानकारी प्राप्त की जा सके आपका स्वयं या माता-पिता/दादा-दादी का 2002 की सूची के अनुसार     - निर्वाचन क्षेत्र (Constituency) नाम।    - भाग संख्या (Part No.)।    - क्रमांक (Serial No.)।    (वोटर्स पोर्टल पर "Search Your Name in Last SIR" से 2002 PDF डाउनलोड कर सर्च करें। अगर डिटेल्स न मिलें, तीसरा ऑप्शन चुनें।) 7.  आधार और वोटर कार्ड में नाम मैच न हो तो: BLO (Booth Level Off...

उत्तर प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष शिव कुमार सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 14-11-2025 को बाल दिवस के अवसर पर जनपद के धर्म सभा इंटर कालेज लखीमपुर खीरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

चित्र
 लखीमपुर खीरी, 14 नवंबर 2025। उत्तर प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष शिव कुमार सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज दिनांक 14-11-2025 को बाल दिवस के अवसर पर जनपद के धर्म सभा इंटर कालेज लखीमपुर खीरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया  जिसमें अपर जिला जज/सचिव वीरेंद्र नाथ पांडे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रधानाचार्य एoके oगोयल के के साथ अध्यापकगण एवं मुकेश कुमार वर्मा तहसीलदार लखीमपुर, संरक्षण अधिकारी अनुज चतुर्वेदी उपस्थित रहे उपस्थिति बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों , नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 व लोक अदालत देहज एक्ट व बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि अगर विधिक जानकारी के लिए आप को कोई जरुरत पड़े तो आप जिला विधिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से *संपर्क कर सकते है इस विधिक सा...

लखीमपुर-खीरी। 14 नवम्बर 2025 को स्थानीय अनन्तराम इण्टर कालेज सीतापुर रोड लखीमपुर-खीरी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों एवं विद्यालय स्टाप द्वारा प्रधानाचार्य आलोक जी के मार्ग दर्शन में मेला का आयोजन किया गया

चित्र
लखीमपुर-खीरी। 14 नवम्बर 2025 को स्थानीय अनन्तराम इण्टर कालेज सीतापुर रोड लखीमपुर-खीरी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों एवं विद्यालय स्टाप द्वारा प्रधानाचार्य आलोक जी के मार्ग दर्शन में मेला का आयोजन किया गया   मेला का उ‌द्घाटन विद्यालय प्रबंधक श्री यदुनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव एवं श्री राघवेन्द्र सिंह पत्रकार के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया बच्चों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाये गये। बच्चों के साथ अभिभावकों ने मेला में इंज्वाय किया। श्री राघवेन्द्र सिंह पत्रकार ने कहा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को स्वच्छ प्रेम व्यवहार, शिष्टाचार की शिक्षा ऐसे आयोजनों से प्राप्त करते हैं। जिसके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। विद्यालय के प्रबंधक श्री यदुनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों को नैतिकता एवं प्रेम से एक दूसरे की सहायता करने एवं कठिन परिश्रम ही सफलता की सीढी बताकर बच्चों को विद्या प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलेक जी ने बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इस पर विस्तार से बताया पं० जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम...

लखीमपुर खीरी गुरु नानक विधक सभा कन्या इंटर कॉलेज गुरु नानक टाइम प्राइमरी विद्यालय में 12 /13/ 14 नवंबर 2025 को को खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी,बाल मनोरंजन मेला आदि का भव्य कार्यक्रम हुआ

चित्र
लखीमपुर खीरी गुरु नानक विधक सभा कन्या इंटर कॉलेज गुरु नानक टाइम प्राइमरी विद्यालय में 12 /13/ 14 नवंबर 2025 को को खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी,बाल मनोरंजन मेला आदि का  भव्य कार्यक्रम हुआ जिनमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों का मन मोह लिया।  मुख्य अतिथि उत्कर्ष वर्मा ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया  मुख्य अतिथि उत्कर्ष वर्मा ,विशिष्ट अतिथि सरदार सरवन सिंह अध्यक्ष और सरदार सेवक सिंह अजमानी प्रबंधक गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर मीनाक्षी तिवारी सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मासीय बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव जी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया

चित्र
 राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र लखीमपुर खीरी में दिनांक 11 .11.2025 को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मासीय बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव जी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी इस कार्यक्रम के जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर दुर्गेश जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे केंद्र प्रभारी राजेश कुमार पिप्पल ने मुख्य अतिथि वह विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया एवं वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह श्री राम जी वर्मा विमलदेवल आदि का स्वागत एवं अभिनंदन किया केंद्र प्रभारी बेकरी प्रशिक्षण आने वाले उत्पादों की जानकारी दी यह प्रशिक्षण आम जनमानस को स्वच्छता एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुलभ हो सके इस प्रशिक्षण का यही उद्देश्य है लोग अपना व्यवसाय कर लाभ कमा सकते हैं इरा श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा बेकरी प्रशिक्षण कर प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थी केक बिस्किट बंद पाव पेस्ट्री आज का व्यवसाय कर आत्मन...

सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में स्काउट गाइड दिवस मनाया गया।

चित्र
हर्षोल्लास से मनाया गया स्काउट गाइड दिवस   आज दिनांक 07 नवम्बर 2025, दिन शुक्रवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में स्काउट गाइड दिवस मनाया गया।  स्काउट गाइड दिवस के अन्तर्गत विद्यालय की आचार्या श्रीमती रुचि तिवारी के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। जिनके अन्तर्गत नाट्य एवं स्वागतम् ताली का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही साथ विद्यालय की छात्राओं द्वारा सेवा कार्य में गरीबों को बिस्कुट के पैकेट वितरित करके सेवा भाव का प्रदर्शन किया गया।  आचार्या रुचि तिवारी द्वारा भाषण के माध्यम से स्काउट गाइड की जानकारी दी गई।   

आज 7 नवंबर 2005 को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज मिश्राना लखीमपुर खीरी में भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन जी की जयंती मनाई

चित्र
आज 7 नवंबर 2005 को सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज मिश्राना लखीमपुर खीरी में भारत के महान वैज्ञानिक डॉक्टर सी वी रमन जी की जयंती मनाई जिसके अंतर्गत कक्षा 9 और 10 की छात्राओं के के मध्य एक पत्रवाचन प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसका विषय था --"विज्ञान के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों का योगदान" इस प्रतियोगिता में कुल 7 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार से है-- प्रथम स्थान-- अनुभूति पांडेय--9C  दिवतीय स्थान-- जन्मा जायसवाल--9D तृतीय स्थान-- रिद्धिमा राठोर- 9D

मकान मालिकों की मनमानी रोकने के लिए और किराएदारों के हित के लिए सरकार ने जारी किए नए नियम

चित्र
 भारत में मकान मालिक और किरायेदार के बीच संबंधों को सही तरीके से नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 2025 में किराएदारों और मकान मालिकों के हितों को संतुलित करने वाले कई महत्वपूर्ण नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य किराएदारों को सुरक्षा देने के साथ अनुचित बेदखली से बचाना, किराया वृद्धि को नियंत्रित करना और दोनों पक्षों के अधिकारों की रक्षा करना है। ऐसे में मकान मालिकों के लिए अब घर किराए पर देना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है क्योंकि नए नियमों में उनकी कुछ प्रमुख शर्तों पर पाबंदी लगाई गई है। सरकार द्वारा जारी किए गए किराया नियंत्रण अधिनियम के तहत अब मकान मालिक बिना रजिस्ट्रेशन के अपने मकान को किसी को भी किराए पर नहीं दे सकते। इसके अलावा, किरायेदार को घर खाली कराने में मकान मालिक की मनमानी रुक गई है। यदि किरायेदार समय पर किराया चुका रहा है और अनुबंध की शर्तों का पालन कर रहा है तो मकान मालिक उसे कम से कम 5 साल तक जबरदस्ती निकाल नहीं सकता। नए नियमों में सिक्योरिटी डिपॉजिट की अधिकतम सीमा भी दो महीने के किराए तक सीमित कर दी गई है, जिससे मकान मालिक की मनमानी राशि वसूलने की सीमा तय...