ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में हुई जबरदस्त भिडंत


आज दिनांक 15.11.2025 को मिश्रित सिधौली रोड पर गांव काशीपुर के पास शाम 6:00 बजे के आसपास हरे रंग के स्वराज ट्रैक्टर चालक नाम पता अज्ञात द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी- मिश्रिख जिला सीतापुर से ब्यूरो चीफ ओमकार त्रिपाठी की रिपोर्ट

जिससे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति जिनका नाम क्रमशः1. हरिशंकर पुत्र गोकरन रैदास निवासी ग्राम महमूदपुर पोस्ट भिठौली थाना मिश्रित जिला सीतापुर, 2. विकास पुत्र बृजलाल निवासी गंगापुर थाना मिश्रित सीतापुर है, की मौके पर मृत्यु हो गई, जिनका शव सीएचसी मिश्रित में मौजूद है, इसके संबंध में आवेदक बृजलाल पुत्र मोती निवासी गउवापुर थाना मिश्रित सीतापुर द्वारा तहरीर दी गई है । 

सूचना पर पुलिस बल सीएचसी मिश्रिख में मौजूद है, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी सीतापुर भिजवाया जा रहा है तथा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम