मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 गतिविधि का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मिशन शक्ति 5.0 गतिविधि का हुआ आयोजन
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 20.11.2025, दिन गुरूवार को ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी‘ में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्म निर्भरता तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रचार प्रसार हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ।
कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी जी (मैनेजर वन स्टॉप सेन्टर) एवं सुश्री विजेता गुप्ता जी (काउन्सलर वन स्टॉप सेन्टर) ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानून में दिए गए अधिकारों तथा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को जन्म से ले करके स्नातक तक विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बन सकें।
अतिथियों ने मिशन शक्ति एवं सुमंगला योजना के माध्यम से बालिकाओं को आगे बढ़ने, निर्भीक रहने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
विद्यालय की यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमती शिप्रा बापजेई जी ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएँ बालिकाओं के विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें