मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मासीय बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव जी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया
राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र लखीमपुर खीरी में दिनांक 11 .11.2025 को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक मासीय बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव जी ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी इस कार्यक्रम के जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर दुर्गेश जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे केंद्र प्रभारी राजेश कुमार पिप्पल ने मुख्य अतिथि वह विशिष्ट अतिथि को पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया एवं वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र सिंह श्री राम जी वर्मा विमलदेवल आदि का स्वागत एवं अभिनंदन किया केंद्र प्रभारी बेकरी प्रशिक्षण आने वाले उत्पादों की जानकारी दी यह प्रशिक्षण आम जनमानस को स्वच्छता एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ सुलभ हो सके इस प्रशिक्षण का यही उद्देश्य है लोग अपना व्यवसाय कर लाभ कमा सकते हैं इरा श्रीवास्तव जी ने अपने संबोधन में कहा बेकरी प्रशिक्षण कर प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थी केक बिस्किट बंद पाव पेस्ट्री आज का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर हो सकते हैं तथा मल्टीग्रेन आटा एवं मोटे अनाज पर प्रकाश डालते हुए उनके लाभ के बारे में बताया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें