लखीमपुर-खीरी। 14 नवम्बर 2025 को स्थानीय अनन्तराम इण्टर कालेज सीतापुर रोड लखीमपुर-खीरी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों एवं विद्यालय स्टाप द्वारा प्रधानाचार्य आलोक जी के मार्ग दर्शन में मेला का आयोजन किया गया
लखीमपुर-खीरी। 14 नवम्बर 2025 को स्थानीय अनन्तराम इण्टर कालेज सीतापुर रोड लखीमपुर-खीरी में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों एवं विद्यालय स्टाप द्वारा प्रधानाचार्य आलोक जी के मार्ग दर्शन में मेला का आयोजन किया गया
मेला का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधक श्री यदुनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव एवं श्री राघवेन्द्र सिंह पत्रकार के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया बच्चों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाये गये। बच्चों के साथ अभिभावकों ने मेला में इंज्वाय किया।
श्री राघवेन्द्र सिंह पत्रकार ने कहा बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को स्वच्छ प्रेम व्यवहार, शिष्टाचार की शिक्षा ऐसे आयोजनों से प्राप्त करते हैं। जिसके जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री यदुनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव ने बच्चों को नैतिकता एवं प्रेम से एक दूसरे की सहायता करने एवं कठिन परिश्रम ही सफलता की सीढी बताकर बच्चों को विद्या प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आलेक जी ने बाल दिवस क्यों मनाया जाता है। इस पर विस्तार से बताया पं० जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे। पं० नेहरू ने अपने जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया तब से भारत वर्ष में 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में पं० नेहरू का जन्म दिवस 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी जी और उ०प्र० के मुख्यमंत्री जी देशवासियों एवं प्रदेश वासियों के जीवन को प्रेम के रास्ते पर चलकर 'सबका साथ सबका विकास' का मूल मंत्र से मेला का सपना साकार कर रहे हैं। हम सब मिलकर सभी के जीवन में खुशियां लाने के मा० मोदी जी एवं मा० योगी के सपनों को साकार इन मेला जैसे पवित्र आयोजनों से सीख लेकर करें। राह ॥ श्रीवास्तव, निशा वर्मा नसरीन, कोमल गुप्ता, निदा तथा वाई०पी०एस० प्रा० स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीनती संध्या श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें