सुधरा नहीं है अभी भी पाकिस्तान-पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा हुआ बरामद- ड्रोन के जरिए हो रही थी तस्करी

सुधरा नहीं है अभी भी पाकिस्तान-पाकिस्तान से भेजा गया हथियारों का जखीरा हुआ बरामद- ड्रोन के जरिए हो रही थी तस्करी



दिल्ली पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह लोग पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ये हथियारों की खेप पंजाब के रास्ते भारत लाई गई थी और इसे लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गैंग तक सप्लाई किया जाना था।

दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर राजधानी में हथियारों की बड़ी सप्लाई करने पहुंचने वाले हैं। इसके बाद रोहिणी इलाके में जाल बिछाकर इन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब और यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि हथियारों की यह बड़ी खेप दिल्ली के रोहिणी इलाके से बरामद की गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी

भक्ति एवं आनन्दमय वातावरण में देवी माँ के जयकारों के साथ मनाया गया कन्या पूजन / विजयदशमी कार्यक्रम