भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा का चुनाव एवं वार्षिक सभा उल्लासपूर्वक संपन्न-

भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा का चुनाव एवं वार्षिक सभा उल्लासपूर्वक संपन्न-








लखीमपुर।

सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रभक्ति के पावन भावों से ओतप्रोत वातावरण के बीच भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा, लखीमपुर खीरी का चुनाव एवं वार्षिक सभा कार्यक्रम आशीर्वाद होटल के सभागार में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और संगठन की सशक्त अभिव्यक्ति का प्रेरणादायी मंच था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम् की गूंज के साथ हुआ, जिसने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की सजीव भावना का संचार किया। शाखा की कुल 25 प्राथमिक सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सर्वसम्मति की भावना विशेष रूप से दृष्टिगोचर हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय प्रकल्प संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव की निष्पक्षता और कुशल संचालन और शाखाध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजन को अनुकरणीय बना दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नए दायित्वधारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता, सचिव पद पर राजशेखर एवं कोषाध्यक्ष पद पर राधा मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके चयन के साथ ही संगठन को नई ऊर्जा, नवीन दृष्टि और सशक्त नेतृत्व प्राप्त हुआ है। साथ ही शाखा के अंतर्गत महिला संयोजिका मंजू नरेश सक्सेना, सेवा प्रकल्प हेतु डॉ० माया देवी, संस्कार प्रकल्प हेतु शालिनी जायसवाल, संपर्क प्रकल्प हेतु मोनी पाण्डेय एवं पर्यावरण प्रकल्प के लिए नीलम गुप्ता को गतिविधि संयोजकों के रूप में चयन किया गया, जो समाज के विविध आयामों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान शाखा अध्यक्ष एडवोकेट आर्येन्द्र पाल सिंह ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने परिषद की अब तक की उपलब्धियों, सेवा कार्यों एवं सांस्कृतिक योगदान का विस्तार से उल्लेख करते हुए नवचयनित टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन की परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस भव्य आयोजन में डॉ. सुशीला सिंह, पूर्णिमा इंद्र, ज्योति सिंह, श्याम जी शेखर, माला शास्त्री, रंजना गुप्ता, निधि गोयल, क्षमा रानी वर्मा, रीता श्रीवास्तव, डॉ०रमा रमण मिश्रा, छत्रपाल वर्मा, दुर्गेश गुप्ता, अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य जनों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा रोशनी शर्मा और प्रियांशी शर्मा बहनों की सामूहिक गायन प्रस्तुतियां, जिनमें संगीत की मधुर धुनों पर थिरकते कदमों ने समां बांध दिया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। अंततः धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने की बैठक एवं प्रेस वार्ता की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी