ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा दिनांक:-12- 13 अप्रेल 2026 को विद्यापति भवन मे हुए दो दिनों क़े महाधिवेशन क़े दरमियाँन नई केंद्रीय कमिटी का गठन चुनाव समिति क़े द्वारा किया गया ।
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े द्वारा दिनांक:-12- 13 अप्रेल 2026 को विद्यापति भवन मे हुए दो दिनों क़े महाधिवेशन क़े दरमियाँन नई केंद्रीय कमिटी का गठन चुनाव समिति क़े द्वारा किया गया ।
*नई श्रम निति, नेशनल पेंशन स्कीम, UPS , निजीकरण /निगमीकरण, बोनस - नीति , ड्यूटी रोस्टर आदि क़े विरुद्ध निर्णायक लड़ाई।*
नई केंद्रीय कमिटी क़े अध्यक्ष संतोष पासवान, महासचिव मृत्युन्जय कुमार, संयुक्त सचिव रत्नेश वर्मा बनाये गए।
--------------------------------------
*पूर्व मध्य रेल जोन का एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज युनियन ( निबंधन संख्या -4065 ) क़े द्वारा नई श्रम नीति क़ि वापसी, पुरानी - पेंशन , बोनस के रेट में सुधार, आठवां वेतन आयोग क़े फिटमेंट फेक्टर, निजीकरण- निगमीकरण क़ि समाप्ति एवं कुछ अन्य मुद्दों क़े साथ दिनांक :-12--13 /04/2026 को पटना क़े विद्यापति भवन मे विशाल महाधिवेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सह लेबर कमिटी मेंबर कामरेड राजाराम सिंह जी, IREF क़े महासचिव कामरेड सर्वजीत सिंह जी और AICCTU क़े महासचिव कामरेड राजीव डिमरी जी क़े द्वारा संपन्न हुआ।ईसमे पूर्व मध्य रेल क्षेत्र से भारी संख्या मे रेल कर्मचारी भाग लिए ।* *ECREU यूनियन के केंद्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय कुमार ने बताया कि ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन का छठा केंद्रीय महाधिवेशन मेरे नई कमिटी का गठन भी हुआ है । नई कमिटी मे महासचिव श्री मृत्युजय कुमार और अध्यक्ष श्री संतोष पासवसन क़ो बनाया गया है। इनमे यह भी चर्चा हुईं की सातवे वेतन आयोग के आधार पर बोनस का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना, आठवें बेतन आयोग मे वेतन बढ़ोत्तरी फिटमेंट फैक्टर 3.5 रखा जाना, निजीकरण / निगमीकरण का विरोध आदि रेलवे कर्मचारी हितों के सभी मुद्दों के समर्थन में वार्ता, विरोध प्रदर्शन आदि के द्वारा मुद्दों क़ो हल किया जायेगा।कर्मियों का पेंशन, बोनस , वेतन बढ़ोत्तरी, ड्यूटी रोस्टर आदि मांगने कि चीज नहीं है। यह एक अधिकार है, जिसे सरकार को स्वम लागु करना चाहिए। कामरेड सर्वजीत सिंह जी ने कहा की रेलवे कर्मचारियों पर जबरदस्ती नई श्रम नीति , निजीकरण / निगमीकरण आदि थोपा जा रहा है। 55/30 क़े सर्विस रिव्यू की पॉलिसी बनाई गयी है।सरकार क़े द्वारा पहले NPS और अब UPS ला दिया गया है। O. P. S. कि चर्चा तक नहीं हो रही है। पुरे देश में एक ही पेंशन ब्यवस्था O.P.S. होनी चाहिए। केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रत्नेश वर्मा ने कहा की आज देश क़े मजदूरों कि स्थिति बहुत हीं दयनीय है। कई प्राइवेट ठेका मजदूरों क़ो न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल पा रहा है। हमें आम जनता छात्रों, नौजवानों क़े हित क़े लिए भी संघर्ष करना चाहिए। मुख्य अतिथि कामरेड राजाराम सिंह ने कहा की 29 श्रम संहिताओं क़ो हटाकर केवल 04 चार लेबर कोड बील लाकर केंद्र सरकार मजदूरों क़े हितों पर कुठाराघात कऱ रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मजदूरों क़े हित में नई श्रम नीति क़ो वापस लेने क़ी मांग क़ी। जन जागरूकता के दौरान सरकार क़ी मजदूर विरोधी नीतियों कि जानकारी दी गयी। श्री राजीव डिमरी जी ने कहा क़ी हमें एकमात्र पुरानी पेंशन प्रणाली यानि O. P. S. से कम कुछ भी मंजूर नहीं हैं। रेलवे मे कर्मचारियों कि भारी कमी हैं। रेलकर्मी पर अत्यधिक कार्य का बोझ हैं, जिसक़े चलते हीं कर्मिगण लगातार रन -ओवर भी हो रहे हैं। ट्रेक क्षेत्र मे कार्य करने वालें सभी कर्मिगण क़ो जीवन रक्षक यन्त्र दिया जाना चाहिए तथा एक करोड़ क़े जीवन बीमा का प्रावधान हो। पॉइंट्स मैन, गेटमैंन 12 घंटे, सिग्नल आर्टिज़न स्टॉफ 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी रोस्टर हीं नहीं हैं। जहां नई रेलवे लाइन बनी है, गेज परिवर्तन, विद्युतिकरण हुआ है वहां नए संशोधित BOS क़े अनुसार रेलकर्मियों कि भर्ती होनी चाहिए।*
मृत्युंजय कुमार
केंद्रीय महासचिव/ECREU, हाजीपुर जोन। पूर्व मध्य रेलवे। तिथि :--13/04/2026.














टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें