रक्सौल मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 135 वां जन्म-जयंती पुरे हरषोंल्लास क़े साथ मनाया गया।
रक्सौल मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी का 135 वां जन्म-जयंती पुरे हरषोंल्लास क़े साथ मनाया गया।
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को रक्सौल स्थित समाडी डिपो के प्रांगण में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वीं जन्म जयंती वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ो रेलवे स्टाफ एवं आम लोग उपस्थित होकर बाबा साहेब क़े चित्र पर माल्यार्पण किए। सभा आरम्भ से पूर्व मुख्य अतिथियों एवं बक्ताओं का स्वागत फूल- माला, बस्त्र, गमछा पहनाकर किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री दिनेश कुमार राम एससी एसटी संगठन के सहायक ब्रांच सेक्रेटरी और मंच संचालन श्री राजू पासवान एस.सी. - एस.टी. संगठन के शाखा- उपाध्यक्ष क़े द्वारा किया गया। सभा क़े मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार द्वारा सभा का आरम्भ किया गया।उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कर्मचारियों क़ो बाबा साहेब का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में ECREU क़े NKE शाखा क़े सं• मंत्री के रूप में सोनू कुमार मुख्य आयोजनकर्ता क़े रूप मे थे। सभा क़ो सम्बोधित करते हुए ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े केंद्रीय संयुक्त सचिव श्री रत्नेश वर्मा ने जय भीम का नारा लगवाने क़े साथ बाबा साहेब क़े उत्कृष्ट कार्यों क़ो गिनाया। श्री वर्मा ने बताया की उस समय कैसे जातिप्रथा की संकिर्णता क़ो तोड़कर बाबा साहेब आगे बढ़ते गए। सभी चुनौतियों क़ो स्वीकार करके विदेश मे कई डिग्रियां हासिल किए। उन्होंने मुख्य रूप से बाबा साहेब क़े बरौदा राज मे मिलिट्री सचिव क़े रूप मे कार्य करने क़े दौरान आये कठिनाईयों क़ो बताया।मुख्य अतिथि- क्षेत्रीय अधिकारी श्री मनोज कुमार जी ने कहा की आज हमें बाबा साहेब के विचारों क़ो आत्मसात करने की आवश्यकता है। चीफ सिग्नल इंस्पेक्टर श्री सतीश कुमार ने कहा की यदि हम लोग बाबा साहेब क़े विचारों क़ो अपनाकर गरीब बच्चों क़ो पढ़ाने क़े लिए सहायता नहीं कर पा रहे है तो केवल जन्म जयंती मनाना कैसे उचित है। चीफ कैरेज इंस्पेक्टर श्री संजय कुमार ने कहा की बाबा साहेब संबिधान मे सबको बराबर अधिकार दिलाने क़े लिए प्रयास किए, जिसमे बहुत हद तक सफल भी हुए। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन क़े नर्कटियागंज क़े शाखा स• सचिव श्री सोनू कुमार क़े कहा की जो संविधान बाबा साहेब ने बनाया, ज़ब उसका पालन करना इतना मुश्किल हो रहा है, तो उसे बनाना कितना कठिन कार्य रहा होगा। सभा क़ो सम्बोधित करने वालों मे श्री राजा कुमार पासवान, रणधीर कुमार ,गीतांजलि कुमारी, रितु राज, अमित कुमार, अंगद राम, मनोज कुमार, राजीव कुमार, राजू पासवान, संजय कुमार, सतीश कुमार प्रेमी, संजय कुमार, चंद्र मोहन चौधरी, राजीव रंजन,जयंत कुमार, राजेश कुमार, रामनाथ राय, सुरेंद्र दास, सत्यम कुमार, जैकी कुमार, आदि थे।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें