उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में 13 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म (दुष्कर्म) करने के गंभीर आरोप में यूपी पुलिस के निलंबित सिपाही अनुराग तोमर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में 13 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म (दुष्कर्म) करने के गंभीर आरोप में यूपी पुलिस के निलंबित सिपाही अनुराग तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने और पीड़ित की मां द्वारा रहरा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद की गई है। 

बताते चलें कि आरोपी अनुराग तोमर वर्ष 2015 बैच का कांस्टेबल है, जो मूल रूप से बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही निलंबित किया जा चुका था। 

पीड़ित बालक की मां के अनुसार, करीब 15-20 दिन पहले आरोपी सिपाही उनके बेटे को रहरा ब्लॉक के पास स्थित एक सुनसान खंडहर में ले गया था और वहां उसके साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। साक्ष्य और तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला (FIR) दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी