विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्देमातरम् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई प्रतियोगिता
आज दिनाँक 14.07.2026 दिन मंगलवार को विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इण्टर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर-खीरी में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्देमातरम् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी कक्षाओं में छात्राओं ने लयबद्ध तरीके से वन्देमातरम् का सम्पूर्ण गायन किया। जिसमें कक्षा षष्ठ-क को प्रथम, कक्षा नवम-क को द्वितीय तथा द्वादश-ख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक के रूप में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य श्रीमती डॉ० सीमा मिश्रा, प्रवक्ता श्रीमती पुष्पलता बाजपेई जी एवं श्रीमती रश्मि दीक्षित उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर डॉ० सीमा मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित हमारे राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की रचना को 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, शक्ति और बलिदान का प्रतीक है। 1875 के दशक में रचे गए इस गीत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्राण फूँक दिए थे। जब ब्रिटिश हुकूमत ने इस पर पाबंदी लगानी चाही, तब यह गीत क्रांतिकारियों के लिए 'आजादी का मंत्र' बन गया। 150 वर्षों के बाद भी, इस गीत की गूँज कम नहीं हुई है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें