2 जुलाई 2026 को पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन एवं संगठन के बीच हुई बैठक में बनी सहमति का कार्यवृत्त जारी न करने के कारण स्थगित धरना प्रदर्शन को पुनः आरंभ करने के संबंध में।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ।


विषय: 2 जुलाई 2026 को पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन एवं संगठन के बीच हुई बैठक में बनी सहमति का कार्यवृत्त जारी न करने के कारण स्थगित धरना प्रदर्शन को पुनः आरंभ करने के संबंध में।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आउटसोर्स (निविदा/संविदा) कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठन द्वारा 24 जून 2026 को शक्ति भवन, लखनऊ पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। किंतु 22 जून 2026 को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड को ध्यान में रखते हुए उक्त धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि इन कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में लाइनमैन का कार्य कराने हेतु अनुबंध न करना, वेतन ₹18,000 निर्धारित न करना, प्रबंधन के स्वयं के आदेश का उल्लंघन करते हुए लगभग 25,000 आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाना, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद मानक समिति की रिपोर्ट उपलब्ध न कराना, दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश न लगाना तथा प्रबन्धन द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन एवं अन्य उर्जा निगमों को नव गठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने का विरोध करने आदि शामिल हैं।

इस संबंध में 2 जुलाई 2026 को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अध्यक्षता में प्रबंधन एवं संगठन पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें आउटसोर्स कर्मचारियों की अधिकांश समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी थी। किंतु बैठक के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी प्रबंधन द्वारा बैठक का कार्यवृत्त (मिनट्स) जारी नहीं किया गया है और न ही सहमति के अनुसार समस्याओं का समाधान किया गया है।

इसके कारण संगठन ने निम्नलिखित निर्णय लिया है:-

1. दिनांक 28 जुलाई 2026 को शक्ति भवन, लखनऊ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

2. यदि 28 जुलाई 2026 तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो दिनांक 29 जुलाई 2026 से शक्ति भवन, विधानसभा, इको गार्डन सहित समस्त जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

आशा है कि प्रबंधन शीघ्र ही बैठक का कार्यवृत्त जारी करेगा तथा कर्मचारियों की वैध मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा।

देवेन्द्र कुमार पाण्डेय

प्रदेश महामंत्री

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर मे ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांइज यूनियन के द्वारा जी•एम• स्तरीय पी• एन• एम• मे विभिन्न मुद्दों पऱ वार्ता के साथ कई समाधान किए गए।

रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत! CSBF मीटिंग में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ उत्तर प्रदेश में लखीमपुर में हाशिम पीर बाबा के स्थान पर सभी साथियों की बहाली के लिए दुआ मांगी